स्वाति मालीवाल ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पूर्व पति नवीन बोले- ये पूरा सच नहीं

बीते दिन स्वाति मालीवाल ने अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. इस मामले में अब उनके पूर्व पति नवीन जयहिंद का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि कहा कि ये पूरा सच नहीं है. स्वाति अपना मेंटल हेल्थ चेकअप करवाएं. इसके साथ ही नवीन ने स्वाति मालीवाल का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है. 

Advertisement
स्वाति मालीवाल और नवीन जयहिंद (फाइल फोटो). स्वाति मालीवाल और नवीन जयहिंद (फाइल फोटो).

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 11:19 PM IST

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शनिवार को सनसनीखेज दावा किया था. उन्होंने अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. इसमें मामले में उनके पूर्व पति नवीन जयहिंद ने स्वाति मालीवाल का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है. नवीन जयहिंद ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर स्वाति मालीवाल के बयान पर सवाल खड़े किए हैं. कहा कि ये पूरा सच नहीं है. स्वाति अपना मेंटल हेल्थ चेकअप करवाएं.

Advertisement

'...लेकिन स्वाति ने ये कभी नहीं बताया'

नवीन ने कहा, "स्वाति ने मुझे बताया था कि उनके पिता उनके और उनकी बहन के साथ मारपीट करते थे. लेकिन ये कभी नहीं बताया कि वो यौन शोषण करते थे. अब उनके पिता इस दुनिया में नहीं हैं, वो तो कोर्ट में आ नहीं सकते, इसलिए स्वाति को अपना नार्को टेस्ट कराना चाहिए क्योंकि वो बहुत बड़े पद पर हैं. अगर उनके साथ ऐसा हुआ है तो उनको मानसिक परेशानी भी जरूर होती होगी. इसको देखते हुए उनको मेंटल चेकअप भी कराना चाहिए."

'जब मैं बच्ची थी तब पिता यौन शोषण करते थे'

गौरतलब है कि बीते दिन स्वाति ने कहा था, "जब मैं बच्ची थी तब पिता मेरा यौन शोषण करते थे. वह मुझे पीटते थे, जिससे मैं बिस्तर के नीचे छिप जाती थी. वो घर आते थे तो बहुत डर लगता था. मैं बहुत छोटी थी. मैं कई बार बिस्तर के नीचे छिप जाती थी और सारी रात प्लानिंग करती थी कि महिलाओं को किस तरीके से हक दिलाना है."

Advertisement

'जब वो मुझे मारने पर आते थे तो चोटी पकड़ते थे'

स्वाति ने आगे कहा था, "मुझे अभी तक याद है. जब वो मुझे मारने पर आते थे तो मेरी चोटी पकड़ते थे और दीवार पर जोर से सिर मार देते थे, जिससे चोट लगती थी और खून बहता रहता था. बहुत तड़प होती थी. लेकिन मेरा ये मानना है कि जब एक इंसान बहुत अत्याचार सहता है तभी वो दूसरों का दर्द समझ पाता है. तभी उसके अंदर एक ऐसी आग जाग्रत होती है, जिसकी वजह से वो पूरा सिस्टम हिला पाता है. शायद मेरे साथ भी यही हुआ और हमारे जितने भी अवॉर्डी है, उनकी भी यही कहानी है."

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष हैं स्वाति

बता दें कि स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष हैं. 2021 में स्वाति को लगातार तीसरी बार DCW का जिम्मा सौंपा गया. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली महिला आयोग की मौजूदा टीम को दूसरा टर्म देने के फैसले पर मुहर लगाई थी. स्वाति 2015 से लगातार दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख हैं.

देर रात महिला सुरक्षा के हालात का जायजा ले रहीं थी

वो अपने काम और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में स्वाति तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कानून व्यवस्था का हाल जानने का दावा किया था. स्वाति ने ट्वीट कर बताया था कि देर रात वो दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात का जायजा ले रहीं थी. तभी एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में उनसे छेड़छाड़ की. जब उन्होंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में उनका हाथ बंद कर चालक ने उन्हें घसीटा. मालीवाल ने आगे कहा कि भगवान ने जान बचाई. यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए."
 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »