दिल्लीः RML अस्पताल की डॉक्टर्स कैंटीन में 14 लोग मिले कोरोना पॉज़िटिव

आरएमएल अस्पताल की डॉक्टर्स कैंटीन में काम करने वाले वर्कर और उनके संपर्क में आए 14 लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं. असल में, कैंटीन के 20 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ था जिनमें 14 पॉज़िटिव पाए गए हैं.

Advertisement
RML के डॉक्टर कैंटीन में 20 सैंपल की हुई थी जांच (फाइल फोटो-PTI) RML के डॉक्टर कैंटीन में 20 सैंपल की हुई थी जांच (फाइल फोटो-PTI)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2020,
  • अपडेटेड 1:46 AM IST

  • डॉक्टर्स कैंटीन में मिले कोरोना पॉजिटिव
  • 20 के सैंपल टेस्ट में 6 नेगेटिव मिले हैं

दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि पिछले चार दिनों में इतने लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर्स कैंटीन में काम करने वाले वर्कर और उनके संपर्क में आए 14 लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं. असल में, अस्पताल की डॉक्टर्स कैंटीन के 20 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ था जिनमें 14 पॉज़िटिव पाए गए हैं. वहीं 6 लोगों के सैंपल नेगेटिव आए हैं.

Advertisement

बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को बताया कि 16 मई रात 12 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9 हजार 755 हो गई है.

दिल्ली सरकार के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 422 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जबकि 276 लोग ठीक हुए हैं. दिल्ली में अभी तक कुल 4 हजार 202 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि दिल्ली में कुल 148 मौतें हुई हैं. वहीं एक्टिव केस की संख्या 5405 है.

केस बढ़ने के बावजूद कंटेनमेंट जोन की संख्या नहीं बढ़ने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि काफी ऐसे मामले आ रहे हैं, जो अस्पताल, बीएसएफ, पुलिस, स्वास्थ्य कर्मचारियों और अस्पतालों में भर्ती लोगों से आ रहे हैं. प्रोटोकॉल के मुताबिक जो भी नया एरिया आएगा, उसे सीधे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया जाएगा.

Advertisement

सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में केस के दोगुने होने की दर करीब 11 दिन के आसपास है. अगर शनिवार 16 मई का आंकड़ा देखा जाए, तो लगभग 4 से 4.5 प्रतिशत ग्रोथ दर है, लेकिन ग्रोथ दर 4.5 प्रतिशत के हिसाब से तो केस के दोगुने होने की दर 18 दिन बन जाती है. लेकिन इसमें हम देखते हैं कि जितने भी केस आज हैं, इससे आधे कितने दिन पहले थे. इससे आधे केस 11 दिन पहले थे. इसलिए फिलहाल दिल्ली में केस दोगुने होने की दर करीब 11 दिन है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »