दिल्ली: डीएम ऑफिस में 8 कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप, जिलाधिकारी क्वारनटीन

देश की राजधानी दिल्ली में नई दिल्ली के डीएम ऑफिस में तैनात 8 सिविल डिफेंस के लोग कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई) सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2020,
  • अपडेटेड 10:32 PM IST

  • नई दिल्ली डीएम ऑफिस में 8 कोरोना मरीज
  • डीएम ऑफिस को किया जाएगा सैनिटाइज

देश की राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना वायरस के मरीज सामने आ रहे हैं. सरकारी विभागों में भी कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब नई दिल्ली के डीएम ऑफिस में 8 लोग कोरोना वायरस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

देश की राजधानी दिल्ली में नई दिल्ली के डीएम ऑफिस (जिलाधिकारी कार्यालय) में तैनात 8 सिविल डिफेंस के लोग कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं. ये आठ मामले सामने आते ही डीएम ऑफिस को बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही अब डीएम ऑफिस को सैनिटाइज किया जाएगा. वहीं डीएम ऑफिस के डीएम (जिलाधिकार) ने खुद को क्वारनटीन कर लिया है.

Advertisement

दिल्ली पुलिस में कितने संक्रमित?

वहीं दिल्ली पुलिस में भी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. दिल्ली पुलिस में अब तक 155 जवान कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें से एक मरीज की मौत हो चुकी है. वहीं 47 का इलाज भी हो चुका है. इन 155 संक्रमित मरीजों में एडिश्नल डीसीपी के साथ इंस्पेक्टर और लोअर स्टाफ भी शामिल है.

दिल्ली में कितने संक्रमित?

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में अब तक 7600 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं. दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 7639 पहुंच चुका है. वहीं दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस से 86 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही 2512 कोरोना वायरस के मरीज ठीक भी हो चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »