'हमारे लोगों को पुलिस ने किडनैप किया, उनके साथ बदसलूकी हुई', CJP ने लगाए आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर चिंता जताई गई.

Advertisement
CJP ने कहा पुलिस ने अमानवीय व्यवहार किया (Photo: ITG) CJP ने कहा पुलिस ने अमानवीय व्यवहार किया (Photo: ITG)

मुस्तफा शेख

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:35 PM IST

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली में पुलिस की कार्रवाई को अमानवीय बताया और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बीजेपी को समर्थन देने का आरोप लगाया. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. 

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि पिछले 72 घंटों में देश में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है. रांका ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी देश को बचाने और आगे बढ़ाने की है लेकिन वह समझौता कर चुका है. उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बीजेपी को जिताने के लिए काम कर रहे हैं.

Advertisement

आशुतोष रांका ने कहा कि जिस तरह उन्हें सौरव दास और अभिजीत दिपके को अगवा किया गया वह गलत था. उन्होंने कहा, 'कल अभिजीत की दादी का निधन हो गया. इस बारे में जब अभिजीत को बताया गया, तब भी दिल्ली पुलिस ने अमानवीय चेहरा दिखाया.' उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस घटना को तमाशा बनाने की कोशिश की.

प्रोटेस्टर्स की नकारात्मक छवि बनाने की कोशिश हुई: CJP

कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य सौरव दास ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान उन्हें आर.के. पुरम में रखा गया था. जबकि आशुतोष रांका को वल्लभगढ़ और अभिजीत दिपके को कहीं और रखा गया था. उन्होंने दावा किया कि तीनों को अलग-अलग जगह रखा गया था. सौरव दास ने पुलिस द्वारा उनके फोन कब्जे में लेकर सबूत प्लांट किए जाने की आशंका जताई. साथ ही, उन्होंने यह भी आशंका जताई कि पुलिस ने उनके फोन की जांच की.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कोर्ट ने छोड़ा, इस शर्त पर दी रिहाई... CJP बोली- कॉकरोच कभी नहीं मरते

सौरव दास ने आरोप लगाया कि पिछले 72 घंटों में नक्सल और सीमावर्ती इलाकों से सुरक्षा बलों को एयरलिफ्ट करके दिल्ली लाया गया है. उन्होंने दावा किया कि दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है और आम नागरिकों को दिक्कत में डालने के लिए सड़कें बंद की जा रही हैं. सौरव दास के मुताबिक, ऐसा प्रदर्शनकारियों की नकारात्मक छवि बनाने के लिए किया गया. 

सिखों की भावनाएं आहत हुई: सौरव दास

सौरव दास ने दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ी गिरफ्तारियों के बीच सरकार पर नागरिकों और पत्रकारों के खिलाफ एक जंग छेड़ने का आरोप लगाया है. कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की आलोचना की है और हिरासत में लिए गए लोगों के साथ किए जा रहे बर्ताव पर चिंता जाहिर की है. 

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरव दास ने पुलिस पर बंगाल साहिब गुरुद्वारे का अपमान करने का आरोप लगाया है. सौरव दास ने कहा कि इस घटना से सिखों की भावनाएं आहत हुई हैं. उन्होंने कहा, 'इस घटना से हमारे सिख भाई-बहनों की भावनाएं आहत हुई हैं.'

CJP के सदस्य सौरव दास ने आरोप लगाया कि शनिवार को हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने उन लोगों को उनके वकीलों से बात नहीं करने दी. 

Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कानूनी मामलों को संभालने वालीं रत्ना सिंह ने आरोप लगाया कि बेंगलुरु पहुंचने के बाद से ही इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी उनका पीछा कर रहे थे. उन्होंने दावा किया कि बाद में पुलिस उनके घर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया. उन्होंने सवाल किया कि इसके आदेश किसने दिए थे. रत्ना सिंह ने शनिवार को दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों के साथ बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »