साक्षी महाराज बोले, मेरे खिलाफ लड़ें राहुल-प्रियंका, न हराया तो छोड़ दूंगा राजनीति

प्रियंका गांधी के यूपी में सक्रिय होने के सवाल पर साक्षी महाराज का कहना है कि प्रियंका गांधी पहले भी चुनाव के कैंपैन करती रही है. तब भी उन्होंने कुछ नहीं किया और राजनीति में वह नई नहीं है. बल्कि पहले से ही है कई साल से वह कैंपेन करती रही हैं. साक्षी महाराज ने कहा कि जब प्रियंका पहले कुछ असर नहीं दिखा पाईं तो अब क्या असर दिखा पाएंगी.

Advertisement
फोटो- आजतक फोटो- आजतक

अशोक सिंघल

  • नई दिल्ली,
  • 11 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 11:50 PM IST

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर उन दोनों में दम है तो वे उन्नाव से उनके खिलाफ चुनाव लड़ कर दिखाएं. बीजेपी सांसद ने कहा कि अगर उन्होंने उनको नहीं हराया तो वे राजनीति छोड़ देंगे.

साक्षी महाराज ने कहा, "ना तो राहुल गांधी में और ना ही प्रियंका गांधी में इतनी हिम्मत है कि वे मेरे सामने चुनाव लड़ सकते हैं, क्योंकि दोनों का जमीन पर कुछ नहीं है. मीडिया ही उनको दिखाता है."

Advertisement

प्रियंका गांधी के यूपी में सक्रिय होने के सवाल पर साक्षी महाराज का कहना है कि प्रियंका गांधी पहले भी चुनाव के कैंपैन करती रही है. तब भी उन्होंने कुछ नहीं किया और राजनीति में वह नई नहीं है. बल्कि पहले से ही है कई साल से वह कैंपेन करती रही हैं. साक्षी महाराज ने कहा कि जब प्रियंका पहले कुछ असर नहीं दिखा पाईं तो अब क्या असर दिखा पाएंगी.

साक्षी महाराज ने राहुल गांधी के बारे कहा कि उनकी पार्टी के नेता उनको गंभीरता से नहीं लेते तो जनता कहां से लेगी. बीजेपी सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का कोई नाम लेवा नहीं है. राहुल गांधी अमेठी से भी चुनाव हारेंगे. साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गांधी को जनता ने नकार दिया है. देश की जनता उनको गंभीरता से नहीं लेती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने वो कहीं ठहरने वाले नहीं हैं.

Advertisement

बीजेपी सांसद ने बताया कि बीजेपी 2019 का लोकसभा चुनाव फिर से जीतेगी. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जो विकास कार्य किए हैं. उसके आधार पर जनता वोट देगी. नरेंद्र मोदी देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में पॉपुलर नेता है.

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का लखनऊ में जोरदार रोड शो हुआ. सोमवार को कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में राहुल प्रियंका का स्वागत किया. पार्टी की पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव बनाए जाने के बाद प्रियंका का यह पहला लखनऊ दौरा था. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रोड शो के बाद बीजेपी नेताओं पर तीखे हमले किए. राहुल ने कहा कि पीएम मोदी का खोखलापन सामने आ चुका है और अब कांग्रेस फ्रंट फुट पर पूरे देश में राजनीति करेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »