Pollution पर कंट्रोल का फॉर्मूला... दिल्ली-NCR में वर्क फ्रॉम होम, कंस्ट्रक्शन पर रोक, फैक्ट्रियों पर ताला...

दिल्ली सरकार ने 3 राज्यों के साथ मीटिंग में NCR में वर्क फ्रॉम लागू करने का प्रस्ताव रखा है. इसके साथ ही कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी को रोकने और इंडस्ट्री को बंद करने की मांग भी की है.

Advertisement
दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. (फाइल फोटो- PTI) दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. (फाइल फोटो- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST

राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में प्रदूषण से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. बढ़ते प्रदूषण ने एक बार फिर से दिल्ली-एनसीआर को लॉकडाउन की ओर धकेल दिया है. राजधानी दिल्ली में तो कई प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं, लेकिन अब एनसीआर में भी कई पाबंदियां लगाई जा सकती हैं. दिल्ली सरकार ने मंगलवार को यूपी, पंजाब और हरियाणा के साथ मीटिंग में NCR में वर्क फ्रॉम लागू करने का प्रस्ताव रखा है. इसके साथ ही कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी को रोकने और इंडस्ट्री को बंद करने की मांग भी की है. 

Advertisement

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि पंजाब, हरियाणा और यूपी के साथ हुई मीटिंग में, हमने (दिल्ली सरकार) NCR में वर्क फ्रॉम होम लागू करने का प्रस्ताव रखा है. इसके साथ ही एनसीआर में कंस्ट्रक्शन वर्क पर रोक लगाने और इंडस्ट्रीज को भी बंद करने की बात कही है.

ये बैठक सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई थी. सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण से निपटने के लिए केंद्र और एयर मॉनिटरिंग कमीशन को NCR राज्यों के साथ मीटिंग करने का निर्देश दिया था. कोर्ट ने NCR में वर्क फ्रॉम होम लागू करने की भी सलाह दी थी. गोपाल राय ने बताया कि इस बैठक में बाकी राज्यों ने भी कुछ सुझाव रखे हैं. अब कमीशन की ओर से आदेश का इंतजार किया जा रहा है.

राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ही हफ्तेभर के लिए स्कूल बंद रखने के आदेश दिए थे. इसके साथ ही उन्होंने कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी पर भी रोक लगा दी थी और सरकारी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने का आदेश दिया था.

Advertisement

गोपाल राय ने आज बताया सोमवार को DPCC की टीम ने इलाकों का दौरा किया था और देखा था कि प्रदूषण को काबू करने के लिए कौनसे तरीके अपनाए जा सकते हैं. राय ने बताया कि टीम ने पाया कि कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी पर भी रोक लगाने की जरूरत है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »