पठानकोट के बाद दिल्ली एयरबेस को निशाना बना सकते हैं आतंकी, अलर्ट जारी

भारतीय वायु सेना ने दिल्ली गुड़गांव बॉर्डर पर स्थित रजोकरी स्टेशन पर आतंकी हमले की चेतावनी दी है. यह कैंप नेशनल हाईवे 8 पर बने एयरबेस के पास स्थित है. वासु सेना ने गुड़गांव प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों पर असंतोष जताया है.

Advertisement
दिल्ली के एयरबेस पर मंडरा रहा है खतरा दिल्ली के एयरबेस पर मंडरा रहा है खतरा

सबा नाज़

  • नई दिल्ली,
  • 14 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 10:31 PM IST

पठानकोट एयरबेस पर खतरनाक आतंकी हमले के तार अबतक पूरी तरह खुल भी नहीं पाए हैं कि भारतीय वायु सेना ने दिल्ली गुड़गांव बॉर्डर पर स्थित रजोकरी स्टेशन पर खतरे की चेतावनी दी है.

भारतीय वायु सेना ने गुड़गांव प्रशासन को लिखकर धानचिरी कैंप पर होने वाली सभी वाणिज्यिक गतिविधियां रोकने को कहा है. यह कैंप नेशनल हाईवे 8 पर बने के पास स्थित है. वासु सेना ने गुड़गांव प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों पर असंतोष जताया है.

Advertisement

यह कदम सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग द्वारा देश के मिलिट्री कैंपों की सुरक्षा का जायजा लेने की बात कहे जाने के बाद उठाया गया है. आर्मी चीफ ने मिलिट्री बेस के पास होने वाली कमर्शियल गतिविधियों को बेस कैंपों की सुरक्षा के लिए खतरा बताया था.

धानचिरी कैंप में नहीं हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
यह एयरबेस दिल्ली के अधीन आता है लेकिन इसकी दक्षिण-पश्चिम सीमा गुड़गांव में आती है. धनचिरी कैंप 60 एकड़ का प्लॉट है जिसका मालिकाना हक हरियाणा के पर्यटन विभाग के पास है. ये प्लॉट अकसर निजी संस्थाओं और लोगों को सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए किराए पर दिया जाता है. सूत्रों का कहना है कि इस इलाके की ही सुरक्षा सेनाओं के लिए खतरा बन जाता है.

आपराधिक गतिविधियों का अड्डा है धनचिरी
धनचिरी इलाके में रोशनी के भी अच्छे इंतजाम नहीं किए गए हैं जिससे ये असामाजिक तत्वों और सेक्स वर्कर की पनाहगाह बन जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में छोटी आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं.

Advertisement

दिल्ली कैंट के एयरबेस पर आतंकी खतरा
पर आंतकी हमले के बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. एजेंसियों को जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों के राजधानी दिल्ली में छुपे होने की खबर भी मिली है. इंटेलिजेंस से खबर मिली है कि आतंकी दिल्ली के रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बना सकते हैं. उन्होंने गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली कैंट एरिया के एयरबेस को निशाना बनाए जाने की चेतावनी भी दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement