'देश को क्यों खराब कर रहा है...', दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिजीत दिपके पर फूटा लोगों का गुस्सा

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ता अभिजीत दिपके से कुछ लोगों ने देश को कथित रूप से खराब करने को लेकर बार-बार सवाल किया. यह घटना तीन सीजेपी कार्यकर्ताओं की हिरासत और 16 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने की अपील के बीच हुई.

Advertisement
अभिजीत दिपके को पुलिस ने रास्ता देकर निकाला. (Photo- Screengrab) अभिजीत दिपके को पुलिस ने रास्ता देकर निकाला. (Photo- Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:14 AM IST

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग दिपके पर चिल्लाते हुए सवाल करते सुनाई दे रहे हैं, "अरे, देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?"

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अन्य मौके पर कुछ लोग 'चोर-चोर' के नारे लगाते सुनाई देते हैं. हालांकि, वीडियो में दिपके का सामना करने वाले लोगों की पहचान साफ नहीं हो पाई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन: ACP विवेक भगत ने अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका, सौरव दास समेत छह लोगों पर कराई FIR, SC-ST एक्ट भी लगा

यह घटना CJP के तीन कार्यकर्ताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विवाद के बीच सामने आई है.

बैरिकेडिंग पार कर लहराए थे झंडे

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सीजेपी कार्यकर्ताओं को उस वक्त हिरासत में लिया था, जब वे कथित तौर पर बैरिकेडिंग पार कर जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश कर रहे थे. जंतर-मंतर अब अधिसूचित प्रदर्शन स्थल नहीं है और यहां किसी भी तरह के प्रदर्शन पर पूरी तर रोक है.

इसके बाद अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में लोगों से तिरंगा फहराने की अपील की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "तिरंगा लहरा दो." दिपके ने देशभक्तों और राष्ट्रीय ध्वज से प्यार करने वाले लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की.

Advertisement

सिर्फ तिरंगा फहराने के लिए जेल में डालने का आरोप

दिपके का आरोप है कि सौरव दास और आशुतोष रांका को सिर्फ तिरंगा फहराने के लिए जेल में डाला गया है. उन्होंने कहा कि तिरंगा देश का गौरव है और इसे फहराना कोई अपराध नहीं है. उन्होंने यह भी अपील की कि जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते, वे अपने शहरों में शाम को तिरंगा मार्च निकालें.

यह भी पढ़ें: अभिजीत दिपके ने कनॉट प्लेस में तिरंगा लहराने का किया ऐलान, लोगों से जुड़ने की अपील

दिपके ने कहा कि उन्हें जेल जाने की चिंता नहीं है और वह तिरंगा जरूर फहराएंगे. CJP कार्यकर्ताओं की हिरासत और दिपके की इस अपील के बाद तिरंगे और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर विवाद चर्चा में है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »