प्रशांत भूषण बोले- शराब माफिया को बढ़ावा दे रही है केजरीवाल सरकार

कभी आम आदमी पार्टी का अहम हिस्सा रहे प्रशांत भूषण ने दिल्ली सरकार की शराबबंदी की पॉलिसी को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब में ड्रग्स पर बैन लगाने का वादा करने वाली 'आप' दिल्ली में ड्रग माफियाओं को बढ़ावा दे रही है.

Advertisement
प्रशांत भूषण प्रशांत भूषण

मोनिका शर्मा / अंकित यादव

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और वकील प्रशांत भूषण ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है. प्रशांत ने सरकार पर शराब माफिया को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. प्रशांत भूषण ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल अपने वादे से पलट गए हैं.

सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि केजरीवाल ने जनता से वादा किया था कि जिस इलाके में शराब की दुकान खुलेगी, वहां लोगों से राय लिया करेंगे. लेकिन दिल्ली के कोटला में लोगों के विरोध के बावजूद शराब की दुकान खोल दी गई.

Advertisement

पंजाब में नशामुक्ती का वादा, दिल्ली में शराब की बिक्री दोगुनीः भूषण
ने एक के बाद एक ट्वीट करके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार पर हमला बोल दिया. भूषण ने लिखा है कि अरविंद केजरीवाल पंजाब को नशा मुक्त करने की बात करते हैं लेकिन दिल्ली में शराब की बिक्री दोगुनी हो गई है और लोगों के विरोध के बावजूद दिल्ली में शराब की दुकान में लगातार खोली जा रही हैं.

इलाके की निगम पार्षद ने जताया था विरोध
इलाके की निगम पार्षद कुसुमलता ने को चिट्ठी लिखकर शराब की दुकान हटाने की मांग की है. पार्षद का कहना है कि इस इलाके में शराब की दुकान से महिलाओं पर छेड़छाड़ की वारदात बढ़ जाएंगी.

दिल्ली में शराबबंदी पर कोर्ट पहुंचे थे BJP नेता
बीजेपी नेता और वकील अश्वनी उपाध्याय ने कुछ दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को करते हुए चिठ्ठी लिखी थी. साथ ही उपाध्याय इस मुद्दे को कोर्ट तक ले गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »