'वोट चोरी' पर विपक्ष को AAP का साथ, दोपहर 1 बजे CEO ऑफिस के बाहर प्रोटेस्ट का ऐलान

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम 'वोट चोरी' के खिलाफ दिल्ली के CEO ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे. हमने AAP कार्यकर्ताओं, समर्थकों और पार्टी सदस्यों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की है.

Advertisement
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम 'वोट चोरी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे. (Photo: X/@AAP) सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम 'वोट चोरी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे. (Photo: X/@AAP)

अमित भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:19 AM IST

आम आदमी पार्टी (AAP) बुधवार को दोपहर 1 बजे दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय के बाहर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में शामिल होगी. सौरभ भारद्वाज और AAP के अन्य नेता 'वोट चोरी' के कथित मुद्दे पर कांग्रेस, वामपंथी दलों और दिल्ली की अन्य पार्टियों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे.

एक बयान में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बुधवार को हम 'वोट चोरी' के खिलाफ दिल्ली के CEO ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे. हमने AAP कार्यकर्ताओं, समर्थकों और पार्टी सदस्यों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि 'वोट चोरी' के मुद्दे पर सड़कों पर होने वाले सभी विरोध प्रदर्शनों में वह शामिल होगी.

वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि SIR के नाम पर वोट चोरी की गई. यह लोकतंत्र के खिलाफ है. मैं देश में वोट चोरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन का समर्थन करता हूं.

इस बीच, राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे थे. INDIA ब्लॉक SIR में कथित गड़बड़ियों की मांग को लेकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है.

दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन में कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेना शुरू किया. दीपेन्दर हुड्डा, पवन खेड़ा और चरणजीत सिंह चन्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया. मंगलवार को पुलिस ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा, डेरेक ओ ब्रायन को भी हिरासत में लिया. दिल्ली पुलिस ने प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी को भी हिरासत में लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »