BJP की भाषा बोल रहे हैं कपिल, केजरीवाल के 'कैशकांड' पर AAP ने दी ये 10 सफाई

दिल्ली सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप क्या लगाया. पूरी आम आदमी पार्टी ने उनपर हमला बोल दिया. कपिल मिश्रा पहले ही इस मामले में अकेले पड़ चुके थे, अब सोमवार को आप की ओर से संजय सिंह और आशुतोष ने प्रेस कांफ्रेंस कर कपिल मिश्रा पर जमकर हमला बोला. हालांकि कपिल मिश्रा ने इन बातों पर कहा कि जो भी मुंह खोले उसे बीजेपी और मोदी का एजेंट बता कर आगे नहीं बढ़ना चाहिए.

Advertisement
आम आदमी पार्टी के कपिल मिश्रा पर 10 वार आम आदमी पार्टी के कपिल मिश्रा पर 10 वार

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2017,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST

दिल्ली सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप क्या लगाया. पूरी आम आदमी पार्टी ने उनपर हमला बोल दिया. कपिल मिश्रा पहले ही इस मामले में अकेले पड़ चुके थे, अब सोमवार को आप की ओर से संजय सिंह और आशुतोष ने प्रेस कांफ्रेंस कर कपिल मिश्रा पर जमकर हमला बोला. हालांकि कपिल मिश्रा ने इन बातों पर कहा कि जो भी मुंह खोले उसे बीजेपी और मोदी का एजेंट बता कर आगे नहीं बढ़ना चाहिए.

Advertisement

पढ़ें आम आदमी पार्टी के द्वारा कपिल मिश्रा पर किये गये 10 बड़े हमले-

1. - संजय सिंह ने कहा कि क्या अरविंद केजरीवाल ने कपिल मिश्रा को बुलाकर कहा कि आ जाओ, देख लो कि मैं रिश्वत ले रहा हूं. संजय सिंह बोले कि कपिल मिश्रा बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं. कपिल मिश्रा को बताना चाहिए कि वह किस समय केजरीवाल के घर गये थे.

2. - संजय सिंह बोले कि हर सवाल का जवाब देने के लिए अरविंद केजरीवाल सामने नहीं आएंगे, हम लोगों को कांग्रेस और भाजपा से सीखने की जरुरत नहीं है.

3. - देश में 56 इंच की सरकार है, कर सकती है. केंद्र सरकार किसी भी जांच एजेंसियों से हमारी जांच करा सकती है.

4. - उन्होंने कहा कि कपिल का आरोप लगाना मंत्री पद से हटाने की बौखलाहट है.

Advertisement

5. - संजय सिंह बोले कि पहले लगातार टैंकर घोटाले में सवाल उठाते रहे हैं, एसीबी दबाव में हैं. वह अरविंद केजरीवाल को बदनाम कर रहे हैं. एसीबी केंद्र सरकार के अंडर में काम करती है. एसीबी और कपिल मिश्रा बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं.

6. - संजय सिंह ने कहा कि देश में जवान शहीद हो रहे हैं, इस चिंता को छोड़कर केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी के पीछे पड़े हैं. भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है.

7. - संजय सिंह बोले कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी अपनाती है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का नियम है कि अगर केजरीवाल या मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी कोई भ्रष्टाचार का आरोप लगता है तो हम कार्रवाई करने के लिए कहते हैं.

8. - पांच साल केजरीवाल का नारा दिया था, हम पूरे पांच साल के लिए जनता की सेवा करेंगे. संजय सिंह ने कहा कि सभी पार्टियां कह रही हैं कि इस्तीफा दो, लेकिन हम बेबुनियाद आरोपों पर इस्तीफा नहीं देंगे.

9.- बीजेपी की सरकार आम आदमी पार्टी का गला घोटने की कोशिश कर रही है.

10.- कल तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते थे कपिल मिश्रा, तब क्यों नहीं सच माना. आज केजरीवाल पर आरोप लगा रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »