रायपुर मेडिकल कॉलेज में 3 बच्चों की मौत, ऑक्सीजन की कमी का आरोप

रायपुर के मेडिकल कॉलेज से बच्चों की मौत होने की खबर आई है. रायपुर के मेडिकल कॉलेज में सोमवार को तीन बच्चों की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि बच्चों की मौत ऑक्सीजन न मिलने की वजह से हुई है. डीन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. 

Advertisement
हाल ही में गोरखपुर के अस्पताल में हुई बच्चों की मौत हाल ही में गोरखपुर के अस्पताल में हुई बच्चों की मौत

सना जैदी / सुनील नामदेव

  • रायपुर,
  • 21 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 12:15 PM IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मासूम बच्चों की मौतों के बाद अब रायपुर के मेडिकल कॉलेज से बच्चों की मौत होने की खबर आई है. रायपुर के आरबी अंबेडकर हॉस्पिटल में रविवार रात को तीन बच्चों की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि बच्चों की मौत न मिलने की वजह से हुई है. छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.  

Advertisement
बीमारी की वजह से हुई बच्चों की मौत

 

स्वास्थ्य निदेशक आर प्रसन्ना ने मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कल ऑक्सीजन में कमी आई थी, लेकिन ऑक्सीजन की सप्लाई रुकी नहीं थी. उन्होंने कहा कि बच्चों की मौत बीमारी की वजह से हुई है ऑक्सीजन की कमी की वजह से नहीं हुई है.

गौरतलब है कि हाल ही के दिनों में के बीआरडी कॉलेज में इंसेफेलाइटिस से पीड़ित बच्चों की ऑक्सीजन की कमी के चलते मौत हो गई थी. 11 अगस्त को करीब 30 बच्चों की मौत की सूचना सामने आई थी, जिसके बाद हर दिन मौत का आंकड़ा बढ़ता गया था और करीब 70 बच्चों की मौत हो गई थी. हालांकि, सरकार ने ये दावा किया था कि ऑक्सीजन की कमी के चलते बच्चों की मौत नहीं हुई.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement