Chhattisgarh: रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल में गेम खेल रहे दो लड़कों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

दुर्ग जिले में रेलवे ट्रैक पर बैठे दो लड़कों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. वो मोबाइल में गेम खेल रहे थे. दोनों लड़के फोन में इतने बिजी थे कि उन्हें ट्रेन का हॉर्न ही नहीं सुनाई दिया.

Advertisement
रेलवे ट्रैक पर बैठे दो लड़के ट्रेन की चपेट में आए रेलवे ट्रैक पर बैठे दो लड़के ट्रेन की चपेट में आए

aajtak.in

  • रायपुर,
  • 01 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 3:04 PM IST

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रेलवे ट्रैक पर बैठे दो लड़के ट्रेन की चपेट में आ गए. वो अपने मोबाइल फोन में गेम खेल रहे थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि वो दोनों मोबाइल फोन में इतने व्यस्त थे कि उन्हें दल्ली-राजहरा-दुर्ग लोकल ट्रेन का हॉर्न तक नहीं सुनाई दिया.   

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार की शाम करीब 7 बजे हुई, जब दोनों लड़के पद्मनाभपुर पुलिस थाने की सीमा के तहत रिसाली इलाके में रेलवे ट्रैक पर बैठे थे. इन दोनों की उम्र 14 साल थी. उन्होंने बताया कि पीड़ित पूरन साहू और वीर सिंह भिलाई शहर के रिसाली सेक्टर के रहने वाले थे.  

Advertisement

लड़कों ने नहीं सुना ट्रेन का हॉर्न: पुलिस

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि दोनों अपने मोबाइल फोन में इतने व्यस्त थे कि उन्हें दल्ली राजहरा-दुर्ग लोकल ट्रेन का हॉर्न सुनाई नहीं दिया. उन्होंने बताया कि ट्रेन ने लड़कों को टक्कर मार दी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. 

अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »