जीत पर बोले पुनिया: छत्तीसगढ़ ने राहुल पर किया विश्वास, बीजेपी को खारिज

कांग्रेस के राज्य प्रभारी पीएल पुनिया ने जीत का श्रेय पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया और कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के वादे और राहुल गांधी की बातों पर विश्वास किया और बीजेपी के वादे को नकारा दिया है.

Advertisement
पीएल पुनिया पीएल पुनिया

कुबूल अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 11 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 6:59 PM IST

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का 15 साल के सत्ता का वनवास खत्म हो गया है. कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत के साथ राज्य में जीत हासिल की है. नतीजे से उत्साहित कांग्रेस के राज्य प्रभारी पीएल पुनिया ने जीत का श्रेय पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया और कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के वादे और राहुल गांधी की बातों पर विश्वास किया और बीजेपी के वादे को नकारा दिया है.

Advertisement

विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद पीएल पुनिया ने मीडिया को संबोधित करते हुआ कहा कि कांग्रेस के एजेंडे पर प्रदेश की जनता ने विश्वास किया और बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया. जनता जब परिवर्तन के लिए तय कर लेती है तो फिर धनबल, शराब, लोभ, लालच कोई भी चीजे सामने नहीं टिक पाती है.

उन्होंने कहा कि जनता ने जो जनादेश दिया है, उसे हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं. जनता ने हमारे एजेंडे को स्वीकार किया और शासन करने का अधिकार दिया है. उस कर्तव्य को हमें निभाना है. हालांकि बीजेपी ने भी वादे किए थे, जिसे प्रदेश की जनता ने नकार दिया है.

पुनिया ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिस मजबूती के साथ किसानों, नौजवानों, आदिवासियों और व्यापारियों के लिए वादे किए. उस पर लोगों ने विश्वास किया और हमें बहुमत दिया. ऐसे में हम अपने वादों को समय पर ईमानदारी के साथ पूरा करेंगे.

Advertisement

सीएम के नाम को लेकर पुनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पद चयन के लिए कल विधायक दलों की बैठक होगी, सभी सदस्य चुनेंगे. उस नाम को हाई कमान को अवगत कराएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »