कागज की तरह फटी नई सड़क! भ्रष्टाचार का 'लाइव' वीडियो, लोगों ने हाथों से उखाड़ी डामर की परत

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से भ्रष्टाचार और लापरवाही की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सरकारी दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं. मैनपाट जैसे पर्यटन क्षेत्र को जोड़ने वाली एक निर्माणाधीन सड़क को ग्रामीण किसी औजार से नहीं, बल्कि अपने नंगे हाथों से उखाड़ रहे हैं.

Advertisement
मैनपाट की निर्माणाधीन सड़क की खुली पोल.(Photo:ITG) मैनपाट की निर्माणाधीन सड़क की खुली पोल.(Photo:ITG)

सुमित सिंह

  • सरगुजा ,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:24 PM IST

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो प्रदेश में चल रहे कंस्ट्रक्शन क्वालिटी पर बड़े सवाल खड़ा करती है. जिले के मैनपाट ब्लॉक के कुनिया, मूसाखोल, मडवासरई होते हुए सेदम को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ग्रामीण बड़े आराम से सड़क की काली परत को हाथ से उखाड़ते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क की क्वालिटी इतनी घटिया है कि उसे उखाड़ने के लिए किसी बुलडोजर या औजार की जरूरत नहीं पड़ रही.

ग्रामीण अपने हाथों से सड़क की लंबी-लंबी परतें ऐसे निकाल रहे हैं जैसे वह कोई पुट्टी या कागज की चादर हो. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में शुरू से ही मानकों की अनदेखी की गई है और डामर की मोटाई व बेस मटीरियल में भारी हेराफेरी की गई है.

सिस्टम को ग्रामीणों ने दिखाया आईना
मैनपाट के दुर्गम इलाकों को जोड़ने के लिए इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों और पर्यटकों को सुविधा हो सके.लेकिन ठेकेदार और संबंधित विभाग की मिलीभगत ने सुविधा को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया.

वीडियो बनाने वाले ग्रामीणों का कहना है कि अगर अभी यह हाल है, तो पहली बारिश में यह सड़क पूरी तरह बह जाएगी. देखें VIDEO:- 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ₹2 करोड़ की लागत से एक हफ्ते पहले ही बनी थी नई सड़क, हाथ से उखड़ने लगी...

वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस सड़क के निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच की जाए और संबंधित ठेकेदार और दोषी इंजीनियरों पर सख्त कार्रवाई कर उनका लाइसेंस ब्लैकलिस्ट किया जाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement