खाने पर टूट पड़े पर वकीलों का Video Viral, किसी ने डोंगे, तो किसी ने एल्यूमिनियम फॉइल में खाना खाया

बीते 24 सितंबर को पटना में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया का कार्यक्रम हुआ था. इसमें कई जिलों से वकील शामिल हुए थे. कार्यक्रम में भोजन के दौरान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें महिला और पुरुष वकील बड़े-बड़े वर्तनों में खाना खाते नजर आ रहे हैं. वीडियो पर फिलहाल किसी का रिएक्शन सामने नहीं आया है.

Advertisement
पटना का बापू सभागार में भोजन की लूट पटना का बापू सभागार में भोजन की लूट

aajtak.in

  • पटना,
  • 07 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 8:40 PM IST

शादियों में खाने की लूट के कई खबरें आपने पढ़ी होंगी. खाना कम होने पर या खाना देरी से आने पर लोगों को जो भी भोजन सामने नजर आता है, वो उस पर टूट पड़ते हैं. लोगों में जल्दी से जल्दी खाना खाने की होड़ सी नजर आती है.

मगर, बिहार के पटना से जो वीडियो सामने आया है. उसमें वकील इस तरह से खाना खाते नजर आ रहें हैं कि आज के बाद शायद उन्हें भोजन मिलेगा ही नहीं. जिन बर्तनों में खाना रख कर आता है, उसी में वकील भोजन करते हुए नजर आ रहे हैं.

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, बीते 24 सितंबर को पटना में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया का कार्यक्रम किया गया था. कार्यक्रम का आयोजन बापू सभागार में किया गया. इसमें बिहार के अलग-अलग जिलों से वकील आए थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद खाने का प्रबंध था. मगर, खाने के दौरान वहां जो नजारा देखने को मिला बहुत ही हैरान करने वाला था. देखें वीडियो...

जिन बर्तनों में खाना लाया जाता है, उसी में वकीलों ने खाना खाना शुरू कर दिया. कोई डोंगे में रोटी-सब्जी खाते दिखा, तो कोई एलुमिनियम फॉइल में दाल-चावल खाता दिखाई दिया. सीनियर से लेकर जूनियर वकील बेतरतीब तरीके से भोजन करते नजर आ रहे थे. 

जो महिला वकील वीडियो बना रही है, वो कहती है कि अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे. इस पर एक वकील कहता है, उससे कुछ नहीं होगा.

Advertisement

पुरुषों के साथ ही महिला वकील भी खाने की तलाश करती दिखीं. एक महिला वकील हाथ में बड़ा सा थाल लिए खाना ढूंढती वीडियो में दिखाई दे रही है. महिला जब दूसरी महिला वकीलों से पूछती है कि आपको खाना मिला? इस पर वो कहती हैं, खाना क्या हमें तो पानी तक नहीं मिला है.

कार्यक्रम में कटिहार, मुंगेर सहित और भी जगहों से वकील शामिल होने के लिए आए थे. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वकीलों का यूं खाने पर टूट पड़ने पर फिलहाल किसी भी वरिष्ठ अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है.

(रिपोर्ट-सुजीत गुप्ता)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »