गया रोडरेज: टेनी यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

रॉकी की मां और जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी से भी पूछताछ की गई थी, जिसके बाद उसकी की गिरफ्तारी हुई थी.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र / कुमार अभिषेक

  • गया,
  • 16 मई 2016,
  • अपडेटेड 1:52 PM IST

बिहार के गया में आदित्य सचदेवा हत्याकांड के एक और अभियुक्त टेनी यादव ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हत्या के बाद से ही टेनी यादव की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी.

आशंका जताई जा रही है कि जिस वक्त रोडरेज के दौरान गई, उस वक्त रॉकी के साथ गाड़ी में बैठा तीसरा शख्स टेनी यादव ही था. हालांकि टेनी ने कहा कि वह कार में नहीं था और उसे इस बारे में कुछ भी नहीं पता.

Advertisement

अब तक 8 लोग हिरासत में लिए गए
बताया जा रहा है कि टेनी, बिंदी यादव का रिश्तेदार है. इस मामले में पहले फरार रहे के लिए बिंदी यादव को गिरफ्तार किया गया था. साथ ही रॉकी की मां और जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी से भी पूछताछ की गई थी, जिसके बाद रॉकी की गिरफ्तारी हुई. इस मामले में अब तक कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »