बिहार: अंडा खरीदने बाजार गई 10 साल की बच्ची से गैंगरेप, मासूम ने ऐसे बचाई अपनी जान

सीतामढ़ी के नानपुर में 10 साल की बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है. बच्ची बाजार में अंडे खरीदने गई थी. इस दौरान एक युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह ले गया. वहां साथियों के साथ मिलकर उसने बच्ची के साथ गैंगरेप किया. पुलिस ने फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

केशव आनंद

  • सीतामढ़ी,
  • 17 मई 2023,
  • अपडेटेड 8:17 AM IST

बिहार के सीतामढ़ी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां 10 साल की बच्ची के साथ कुछ दरिंदों ने गैंगरेप किया. मामला नानपुर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम को बच्ची बाजार में अंडे खरीदने के लिए गई थी. तभी रास्ते में पप्पू नामक बदमाश की उस पर गंदी नजर पड़ गई.

Advertisement

पप्पू बहला फुसलाकर बच्ची को अपने साथ बंसवारी ले गया. वहां पहले से ही उसके कुछ दोस्त भी मौजूद थे. सभी लोगों ने बच्ची के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया. बच्ची रोती रही, चिल्लाती रही. लेकिन उसकी चीख सुनने वाला वहां कोई भी नहीं था. क्योंकि वह एक सुनसान जगह थी. लाचार बच्ची ने जैसे-तैसे करके एक आरोपी के हाथ को दांत से काट डाला.

जैसे ही आरोपी दर्द से चिल्लाने लगा, बच्ची मौका पाकर वहां से भाग निकली. घर पहुंचते ही उसने पूरी बात परिवार को बताई. बच्ची की हालत काफी गंभीर थी. परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई.

पुपरी के डीएसपी विनोद कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की तहकीकात की. उधर एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि एक आरोपी पप्पू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा चुकी है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Advertisement

चाचा ने किया भतीजी से रेप
इससे पहले समस्तीपुर में एक चाचा ने अपनी ही सात वर्षीय भतीजी के साथ रेप किया था. मामला ताजपुर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, महादलित बस्ती में रहने वाला शख्स अपनी 7 वर्षीय भतीजी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया. फिर वहां उसके साथ दुष्कर्म करने लगा. तभी बच्ची ने जोर-जोर से चीखना शुरू कर दिया. बच्ची की चीख सुनकर आस-पास के लोग वहां आ गए. गांव वालों को देख आरोपी वहां से भागने लगा.

लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार करके थाने ले गई. वहीं बच्ची को भी मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. बच्ची ने रोते हुए बताया, ''चाचा मेरे साथ गंदा काम कर रहे थे.''

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »