तेजस्वी का हमला- यह मेक इन इंडिया नहीं, रेप इन इंडिया है!

तेजस्वी ने प्रधानमंत्री से सवाल पूछा है कि दोनों बीजेपी शासित राज्य, उत्तर प्रदेश और जम्मू और कश्मीर में बलात्कार की जघन्य घटनाएं घटी हैं, इसके बावजूद भी 56 इंच का सीना रखने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खामोश क्यों है?

Advertisement
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

रोहित कुमार सिंह / सना जैदी

  • पटना,
  • 13 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू कश्मीर के कठुआ में पिछले दिनों हुए गैंगरेप की घटनाओं को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है. प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी “मेक इन इंडिया” कार्यक्रम को लेकर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके कहा कि हमारा देश “मेक इन इंडिया” से “रेप इन इंडिया” तक आ पहुंचा है.

Advertisement

तेजस्वी ने प्रधानमंत्री से सवाल पूछा है कि दोनों राज्य, उत्तर प्रदेश और जम्मू और कश्मीर में बलात्कार की जघन्य घटनाएं घटी हैं, इसके बावजूद भी 56 इंच का सीना रखने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खामोश क्यों हैं?

तेजस्वी ने बीजेपी के सभी महिला केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायकों से सवाल पूछा है कि महिला होने के बावजूद वह इन दोनों बलात्कार की घटनाओं पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? इशारा साफ तौर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी की ओर है, क्योंकि इन तीनों ने अब तक बलात्कार की घटनाओं को लेकर कुछ भी नहीं कहा है.

भाजपा पर तंज कसते हुए ने कहा कि अगर उन्नाव की बलात्कार पीड़िता और कठुआ बलात्कार मृतक 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची मनुष्य योनि (औरत) की जगह अगर पशु योनि (गाय) में जन्म लेती तो शायद प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी उनके इंसाफ के लिए जरूर कोई कदम उठाती.

Advertisement

तेजस्वी ने कहा कि अफसोस की बात है कि दोनों बलात्कार पीड़िता बहन और बेटियां गाय नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement