मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि अब तक 1 करोड़ 30 लाख लोगों का टीकाकरण कराया जा चुका है और अगले छह महीने में 6 करोड़ लोगों को टीकाकरण कराना है. लोगों को प्रेरित करें कि वे अपना टीका तो लगवायें ही, अपने परिवार को भी टीका लगवायें और पड़ोसी को भी टीका लगवाने के लिये प्रेरित करें.
उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर, वार्ड स्तर पर माइक्रो लेवल प्लानिंग करें, ताकि कोई भी टीका लगवाने से नहीं छूटे. कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट आयी है. लेकिन कोरोना संक्रमण की जांच में और तेजी लायें. टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण कार्य को बेहतर ढंग से करते रहना है. कोरोना संक्रमण के प्रति सभी को सचेत रहना है. सभी को मास्क का उपयोग जरूर करना है.
मीटिंग में कहा गया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में संरचनात्मक ढांचे के निर्माण के साथ-साथ कई बेहतर कार्य किये गये हैं, जिसका परिणाम है कि हेल्थ सेंटर पर इलाज कराने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है. हमलोगों का उद्देश्य है कि मजबूरी में इलाज के लिये बिहार से बाहर नहीं जाना पड़े.
और पढ़ें- महाराष्ट्र में नहीं छिपाए जा रहे कोरोना के आंकड़े, स्वास्थ्य विभाग ने दिया जवाब
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कोरोना संक्रमण की स्थिति, कोविड-19 वैक्सीनेशन की स्थिति एवं टीकाकरण अभियान को लेकर प्रस्तुतीकरण दी. समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट आयी है लेकिन कोरोना संक्रमण की जांच में और तेजी लायें.
उत्कर्ष कुमार सिंह