चार चिट्ठी के जरिए बिहार के वोटर तक पहुंचेंगे लालू प्रसाद यादव

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आने वाले दिनों में लालू प्रसाद यादव बिहार के सभी वोटरों से रूबरू होंगे.  इस बार लालू यादव खुद तो नहीं लेकिन अपनी चिट्ठियों के जरिए लोगों तक पहुंचेंगे.

Advertisement
लालू यादव (फोटो-इंडिया टुडे आर्काइव) लालू यादव (फोटो-इंडिया टुडे आर्काइव)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 09 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 2:53 AM IST

2019 लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने में बस कुछ ही महीने बाकी हैं, ऐसे में अब आरजेडी को उनके मुखिया लालू प्रसाद यादव की कमी खलने लगी है. आरजेडी बिहार में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है और बैठकों का दौर जारी है, लेकिन हर तैयारी के बीच लालू यादव की गैरमौजूदगी सभी को महसूस हो रही है.

इसी को लेकर पटना में के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें इस बात का फैसला लिया गया कि आने वाले दिनों में लालू प्रसाद यादव बिहार के सभी वोटरों से रूबरू होंगे. लेकिन इस बार वह स्वयं नहीं बल्कि चार चिट्ठियों के जरिए उन तक पहुंचेंगे.

Advertisement

पार्टी की बैठक में ही शनिवार को इस बात का फैसला लिया गया कि प्रदेश की सभी पंचायतों में जल्द लालू संदेश चौपाल लगाया जाएगा. जहां पर की चार चिट्ठियों को जनता के लिए पढ़ा जाएगा. सूत्रों के अनुसार लालू प्रसाद यादव जो चारा घोटाले के मामले में जेल में बंद हैं और फिलहाल रांची के अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं, उन्होंने अपने वोटरों के लिए चार चिट्ठी लिखी हैं. इन चिट्ठियों में लालू ने विपक्षी पार्टियों की साजिश का जिक्र किया है. लालू अपने वोटरों को चिट्ठी के जरिए यह बताना चाहते हैं कि कैसे विरोधियों ने उन्हें चारा घोटाले के मामले में साजिश के तहत फंसाया.

इन चिट्ठियों में लालू ने अपने वोटरों को संदेश देना चाहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में देश में बीजेपी गठबंधन को किस तरह से पराजित करना है. इसको लेकर भी और जनता को मंत्र दिया जाएगा.

Advertisement

आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे की अध्यक्षता में हुई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया कि लालू संदेश चौपाल को सभी पंचायतों में सफल बनाने के लिए पार्टी के तमाम नेता जोर-शोर से लग जाएं और गांव का दौरा करें.

इस बैठक में यह भी चर्चा हुई कि लालू की गैरमौजूदगी में कैसे पार्टी को एकजुट रखना है और मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »