नीतीश डरपोक, सात जन्म तक हाथ नहीं मिलाएंगे: लालू प्रसाद

लालू ने सोमवार को कहा कि नीतीश ने खुद की पहचान खो दी है. नीतीश अब कितना भी अप्रोच करें, अगले सात जन्म तक अपने साथ नहीं लेंगे.

Advertisement
लालू यादव (फाइल फोटो) लालू यादव (फाइल फोटो)

आशुतोष कुमार मौर्य / सुजीत झा

  • पटना,
  • 16 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 9:02 PM IST

महागठबंधन टूटने के बाद से आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने उनके साथ जो किया है उसे वो कभी माफ नहीं कर सकते. अब लालू ने नीतीश को डरपोक बताते हुए कहा है कि वह सात जन्म तक नीतीश से हाथ नहीं मिलाएंगे.

लालू ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश को बताते हुए सोमवार को ट्वीट किया, "नीतीश बहुत बड़ा डरपोक है. सृजन घोटाले में नाम आने से भाग गया. जनादेश की डकैती कर जनता को धोखा दिया है. सात जन्म में भी उसे साथ नहीं मिलाएंगें."

Advertisement

लालू प्रसाद ने कहा, "नीतीश कुमार ने बिहारियों को नीचा दिखाया है. हाथ जोड़कर प्रार्थना करे रहे थे कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा दे दीजिए, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उनको महत्व नहीं दिया."

बाल कटाते तस्वीर लगाई

एक दिन पहले ही लालू ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है और PM मोदी के बचपन में चाय बेचने पर तंज कसते हुए लिखा है, "रविवार का दिन और हजामत. यह तथाकथित बनावटी चाय वाले की नहीं, दूध वाले की शुद्ध देसी शैली है. एकदम ओरिजनल."

रविवार को ही दिनभर के बिहार दौरे पर आए PM मोदी की रैली को लेकर भी लालू ने नीतीश पर तंज कसा था. लालू ने ट्वीट कर कहा था, "नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के सामने सरेंडर करते हुए हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन मोदी ने Royally ignore करते हुए कोई रिस्पांस नहीं दिया."

लालू ने यह टिप्पणी पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय दर्जा दिए जाने की नीतीश की मांग को लेकर किया था. उल्लेखनीय है कि नीतीश ने पटना यूनिर्सिटी के शताब्दी समारोह के दौरान PM मोदी के सामने देने की मांग उठाई थी, लेकिन PM मोदी ने अपने संबोधन के दौरान इस संदर्भ में कुछ नहीं कहा.

Advertisement

PM के बिहार दौरे के दौरान नीतीश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा किए जाने पर लालू ने कहा, "मुझे आशंका है कि सृजन घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को बड़ा सबूत हाथ लगा है."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »