बिहार में शराबबंदी पर केंद्रीय मंत्री ने उठाया सवाल, बोले- BJP सत्ता में आई तो अमृत पिलाया जाएगा

Bihar News: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतों को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी की स्क्रिप्ट शराब पीकर लिखी गई थी. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो लोगों को अमृत पिलाया जाएगा.

Advertisement
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे.

रंजन कुमार त्रिगुण

  • कैमूर,
  • 21 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

बिहार के कैमूर जिले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार में शराबबंदी की स्क्रिप्ट शराब पी-पीकर लिखी गई थी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आसपास शराबियों का जमावड़ा रहता है. इस दौरान मंत्री ने कहा कि अगर बिहार में बीजेपी की सरकार बनी तो लोगों को अमृत पिलाया जाएगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चोबे ने कहा कि बिहार में शराबबंदी से मौतें हो रही हैं. यहां शराबबंदी के बाद भी शराब पर रोक नहीं लग पा रही है. 

Advertisement

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने शराबबंदी को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इसके लिए पूरी तरह से सरकार दोषी है. उन्होंने कहा कि यहां जहरीली शराब से मौतें हो रही हैं. अगर 2025 में बीजेपी का शासन आया तो लोगों को अमृत पिलाया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः जहरीली शराब से बिहार में फिर मौतें... जानें क्यों फेल हो जाती है शराबबंदी? और किन-किन राज्यों में एल्कोहल पर बैन?

दरअसल, बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद लगातार जहरीली शराब से मौतें हो रही हैं. इस पर सियासत भी तेज हो गई है. अभी हाल ही में मोतिहारी जिले में कई लोगों की जान चली गई थी, यह मामला सुर्खियों में आया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने मुआवजे का ऐलान कर दिया. इस पर बीजेपी अब सवाल खड़े कर रही है कि शराबबंदी कानून का अगर सही से पालन कराया गया होता तो इस तरह लोगों की मौतें नहीं होतीं.

Advertisement

BJP की सरकार बनने पर क्या खत्म होगी शराबबंदी? मंत्री ने दिया ये जबाव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री के अगल-बगल शराब माफिया और शराबियों का जमावड़ा रहता है. मुख्यमंत्री के दफ्तर में और इनके इर्द-गिर्द शराबियों की भरमार है. बिहार में बीजेपी का शासन आने पर क्या शराबबंदी खत्म हो जाएगी?

सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने दीजिए तो बीजेपी में अमृत राज होगा. लोगों को अमृत पिलाया जाएगा. शराबबंदी से जो मौतें हो रही हैं, उसके गुनाहगार 'पलटन राम' है. साल 2025 में अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो बीजेपी अमृत कलश से लोगों को अमृत पिलाने का काम करेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »