JDU के पार्टी चुनाव चिन्ह को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज

गुजरात चुनाव का हवाला देते हुए याचिकाकर्ता ने दिल्ली हाई कोर्ट को इस मामले की जल्द सुनवाई करने का आग्रह किया है. इससे पहले चुनाव आयोग शरद यादव की चुनाव चिह्न तीर देने की मांग को खारिज कर चुका है.

Advertisement
JDU का पार्टी चुनाव चिन्ह JDU का पार्टी चुनाव चिन्ह

पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 22 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:01 AM IST

शरद यादव के नेतृत्व वाली जेडीयू पार्टी के विधायक और कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष छोटूभाई वासवा ने पार्टी चुनाव चिह्न तीर के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दिल्ली हाईकोर्ट इस याचिका पर बुधवार को सुनवाई कर सकता है.

गुजरात चुनाव का हवाला देते हुए याचिकाकर्ता ने दिल्ली हाई कोर्ट को इस मामले की किया है. इससे पहले चुनाव आयोग शरद यादव की चुनाव चिह्न तीर देने की मांग को खारिज कर चुका है. आयोग ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा था कि नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली पार्टी ही असली जेडीयू है.

Advertisement

याचिकाकर्ता ने दिल्ली हाई कोर्ट को 17 नवंबर को दिए चुनाव आयोग के फैसले को रद्द करने की अपील की है. वहीं नीतीश कुमार के वकील गोपाल सिंह का कहना है कि को सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया है. ऐसे में याचिका को खारिज किया जाना चाहिए.

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर बनाने के बाद से शरद यादव, नीतीश कुमार से नाराज चल रहे थे. इसके बाद ही उन्होंने चुनाव आयोग में पार्टी के चुनाव चिह्न पर दावा किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement