सुशील मोदी बोले- खत्म हो मुसलमानों की बहुविवाह प्रथा, शिवानंद तिवारी ने उठाए सवाल

आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि सुशील मोदी मुसलमानों में बहुविवाह को लेकर चिंतित हैं, लेकिन मैं तो उनसे जानता चाहता हूं कि उनकी पार्टी दलितों को हिंदु मानती है या नहीं?

Advertisement
सुशील मोदी सुशील मोदी

सुजीत झा

  • पटना,
  • 08 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 7:17 PM IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मुस्लिमों में चार-चार विवाह करने जैसी बहुविवाह प्रथा पर रोक लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि देश में कानून बनाकर बहु-विवाह प्रथा पर रोक लगनी चाहिए. सुशील मोदी ने कहा कि तीन तलाक और बहुविवाह समाजिक कुरीतियां हैं इसे खत्म होना चाहिए. आरजेडी ने सुशील कुमार मोदी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुशील मोदी को मुसलमानों की बहुत चिंता है लेकिन उनके बीजेपी के शासन में जो दलितों पर अत्याचार हो रहा है उसका क्या.

Advertisement

आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि मुसलमानों में बहुविवाह को लेकर चिंतित हैं, लेकिन मैं तो उनसे जानता चाहता हूं कि उनकी पार्टी दलितों को हिंदु मानती है या नहीं? जहां तक सुशील मोदी की चिंता का सवाल है तो इस महंगाई के जमाने में एक पत्नी के साथ एकल परिवार चलाना तो हिमालय पर चढ़ने के समान है, ऐसे में चार पत्नियां कौन रखता है. जिस प्रकार भीमा कोरेगांव में हिंदुत्ववादियों ने दलितों पर हमला किया इससे तो यही साबित होता है कि वो लोग दलितों को हिंदू नहीं मानते.

केंद्र में सुशील मोदी की पार्टी की सरकार बनने के बाद तो दलित विरोधी घटनाओं में भारी इजाफा हुआ है. दोनों तथाकथित गौरक्षकों के शिकार हो रहे हैं. दलितों को न्याय का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करने वाले देश की सुरक्षा के लिए खतरा माने जा रहे हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि सुशील मोदी की जमात इंसानों के बीच बराबरी के सिद्धांत को नहीं मानती है. इनका यकीन भारतीय संविधान में नहीं है. ये लोग संविधान को बदलकर मनुस्मृति के आधार पर शासन चलाना चाहते हैं. जातीय गैरबराबरी को मिटाकर के आधार पर हिंदू समाज को संगठित करना इनका मकसद नहीं है. ये मुसलमानों और इसाईयों के खिलाफ नफरत फैलाकर हिंदू वोट बैंक बनाना चाहते हैं. आरजेडी इनके मंसूबों को बिहार की धरती पर पूरा होने नहीं देगा. हम जनता के बीच इनको बेनकाब करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »