नीतीश ने कहा- ट्रिपल तलाक मुद्दे से दूर रहे केंद्र, BJP ने लगाया तुष्टिकरण का आरोप

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार का बयान मुस्लिम महिलाओं का अपमान है. तुष्टिकरण की नीति के कारण नीतीश ने मुस्लिम कठमुल्लाओं के सामने घुटने टेक दिए.

Advertisement
नीतीश कुमार नीतीश कुमार

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 18 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 9:14 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्रिपल तलाक को लेकर जो बयान दिया उस पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. दरअसल सोमवार को राजगीर में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय परिषद के मीटिंग में नीतीश ने ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर केंद्र सरकार को आगाह किया कि वह इस मुद्दे से अपने आप को दूर रखें और इस विषय को मुसलमानों के ऊपर छोड़ दिया जाए.

Advertisement

जेडीयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कि केंद्र कौन होता है ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर कोई फैसला लेने वाला. इस विषय को मुसलमानों के ऊपर छोड़ देना चाहिए. बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने नीतीश कुमार के बयान को मुस्लिम महिलाओं को अपमानित करने वाला बताया.

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार का बयान है. तुष्टिकरण की नीति के कारण नीतीश ने मुस्लिम कठमुल्लाओं के सामने घुटने टेक दिए. मोदी ने नीतीश से सवाल किया कि अगर वह महिलाओं के कहने पर राज्य में शराबबंदी लागू कर सकते हैं तो फिर वह मुस्लिम महिलाओं को सम्मान और समानता के अधिकार से क्यों वंचित रखना चाहते हैं.

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार का बयान न केवल प्रतिगामी है, बल्कि मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ भी है. नीतीश को यह मालूम होना चाहिए की मुस्लिम महिला संगठनों की ओर से यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में लाया गया है और केंद्र सरकार ने केवल न्यायालय के निर्देश पर महिलाओं के अधिकार के हनन पर अपना मंतव्य दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »