मॉब लिंचिंग पर रोक लगाने की कवायद तेज, बिहार पुलिस ने उठाए ये कदम

बिहार में भीड़ की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार को सीतामढ़ी के रीगा में बच्चा चोरी के आरोप में एक युवक की भीड़ ने बेतरतीब पिटाई कर दी. बाद में पुलिस ने किसी तरह से उस युवक को भीड़ से बचाया.

Advertisement
मॉब लिंचिंग के खिलाफ कानून बनाने की मांग (फाइल फोटो-IANS) मॉब लिंचिंग के खिलाफ कानून बनाने की मांग (फाइल फोटो-IANS)

सुजीत झा

  • पटना,
  • 17 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 9:12 PM IST

  • भीड़ की हिंसा से निपटने के लिए बिहार पुलिस का जागरुकता अभियान
  • मॉब लिंचिंग की घटनाओं में अब तक 278 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

बिहार में भीड़ की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार को सीतामढ़ी के रीगा में बच्चा चोरी के आरोप में एक युवक की भीड़ ने बेतरतीब पिटाई कर दी. बाद में पुलिस ने किसी तरह से उस युवक को भीड़ से बचाया.

Advertisement

सीतामढ़ी के रीगा में हाल के दिनों मे यह तीसरी घटना है. लेकिन पूरे बिहार के आंकड़े पर गौर करें तो इस साल जुलाई से अब तक लिंचिंग की 39 घटनाएं हुई हैं जिसमें 14 लोगों को भीड़ ने मार डाला और 45 घायल हुए.

बिहार पुलिस बच्चा चोरी की अफवाह के नाम पर हो रही हिंसा पर लगाम लगाने के लिए जागरुकता अभियान चला रही है, लेकिन भीड़ की हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है. पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि लिंचिंग के नाम पर लोग कानून को अपने हाथ में न लें.

एडीजी मुख्यालय जितेन्द्र कुमार ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जो लोग ये समझ रहे हैं कि भीड़ की आड़ में हिंसा करके वो बच जाएंगे तो ऐसा कतई नहीं सोचे. उन्होंने बताया कि इन घटनाओं में अब तक 278 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और 4 हजार से ज्यादा अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है.

Advertisement

अपराध अनुसंधान के एडीजी विनय कुमार ने कहा कि सभी मामलों की जांच पुलिस मुख्यालय की निगरानी में की जा रही है और दोषी लोग किसी भी प्रकार बच नहीं पाएंगे. पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र में हुई भीड़ हिंसा के लिए जिम्मेदार 29 लोगों को सजा भी मिली है.  

बिहार में जुलाई से बच्चा चोरी के नाम पर भीड़ की हिंसा लगातार बढ़ रही है. यहां तक कि अपने बच्चे को ले जा रहे लोगों को भी बच्चा चोर बताकर उनके साथ हिंसा की जा रही है. समस्तीपुर में दो इंजीनियर जब रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहे थे उन्हें भी बच्चा चोर समझकर भीड़ ने हमला कर दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »