इस्तीफा देने के बाद मेवालाल का पहला बयान- नीतीश की छवि के लिए छोड़ा पद

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे नीतीश कुमार कैबिनेट के शिक्षामंत्री मेवालाल चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है. राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

Advertisement
मेवालाल चौधरी ने एजुकेशन मिनिस्टर के पद से इस्तीफ़ा दे दिया मेवालाल चौधरी ने एजुकेशन मिनिस्टर के पद से इस्तीफ़ा दे दिया

सुजीत झा

  • पटना,
  • 20 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:49 AM IST
  • भ्रष्टाचार के आरोप के बाद मेवालाल का इस्तीफा
  • मेवालाल बोले- मैं नीतीश कुमार का सच्चा सिपाही

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे नीतीश कुमार कैबिनेट के शिक्षामंत्री मेवालाल चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है. राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इस्तीफा देने के बाद मेवालाल चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार का सच्चा सिपाही होने के नाते उनकी छवि पर किसी तरह की आंच न आए, इसलिए मैंने खुद इस्तीफे की पेशकश की.

मेवालाल की जगह अशोक चौधरी को शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. मेवालाल चौधरी शपथ ग्रहण के बाद से ही विपक्ष की निशाने पर थे. गुरुवार को मेवालाल चौधरी ने कार्यभार संभाला था, लेकिन डेढ़ घंटे के भीतर ही उन्होंने इस्तीफा सौंप दिया. मेवालाल के इस्तीफे के बहाने तेजस्वी ने नीतीश पर हमला बोला है. 

Advertisement

तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके कहा था, 'मा. मुख्यमंत्री जी, जनादेश के माध्यम से बिहार ने हमें एक आदेश दिया है कि आपकी भ्रष्ट नीति, नीयत और नियम के खिलाफ आपको आगाह करते रहें. महज एक इस्तीफे से बात नहीं बनेगी. अभी तो 19 लाख नौकरी,संविदा और समान काम-समान वेतन जैसे अनेकों जन सरोकार के मुद्दों पर मिलेंगे. जय बिहार,जय हिन्द.'

देखें: आजतक LIVE TV

क्या है मामला

2017 में मेवालाल चौधरी पर भागलपुर के सबौर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति रहते हुए नौकरी में भारी घपले बाजी करने का आरोप है. उनके ऊपर आरोप है कि कुलपति रहते हुए उन्होंने 161 असिस्टेंट प्रोफेसर की गलत तरीके से बहाली की. इस मामले को लेकर उनके ऊपर प्राथमिकी भी दर्ज है.

तत्कालीन बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने उस वक्त मेवालाल चौधरी के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे. जांच में मेवालाल चौधरी के खिलाफ लगे आरोपों को सही पाया गया था. उन पर सबौर कृषि विश्वविद्यालय के भवन निर्माण में भी घपलेबाजी का आरोप है. 

Advertisement

हालांकि इस बारे में बात करते हुए मेवालाल चौधरी ने कहा कि मेरे खिलाफ कोई चार्जशीट दायर नहीं हुई है ना ही मेरे खिलाफ कोर्ट की तरफ से आरोप सिद्ध हुआ है. मेरे खिलाफ कोई आरोप नहीं हैं.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »