नीतीश कर रहे थे रैली, आराम से लेटकर कार्यकर्ताओं से पैर दबवाते दिखे JDU विधायक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटना में कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान नीतीश कुमार की पार्टी के एक विधायक कार्यकर्ताओं से पैर दबवा रहे थे.

Advertisement
पैर दबवाते जेडीयू विधायक पैर दबवाते जेडीयू विधायक

aajtak.in

  • पटना,
  • 02 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 4:33 PM IST

  • सीएम नीतीश की रैली का वीडियो हुआ वायरल
  • पैर दबवाते दिखाई दिए जेडीयू के विधायक

बिहार में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में राजनीतिक दल कमर कस चुके हैं. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बिहार में रैलियां कर रहे हैं. हालांकि नीतीश कुमार की एक रैली में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान ही रह गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें:

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटना में कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के एक विधायक आराम से लेटे हुए दिखाई दिए. इतना ही नहीं, विधायक कार्यकर्ताओं से पैर भी दबवा रहे थे.

मामला पटना के गांधी मैदान का है. जहां का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नवादा से विधायक कौशल यादव लेटे हुए हैं और अपने पैर दबवा रहे हैं. विधायक कौशल यादव ने एक कार्यकर्ता की गोद पर सिर भी रखा हुआ है.

यह भी पढ़ें:

बता दें कि एक मार्च को नीतीश कुमार का जन्मदिन भी था. जन्मदिन पर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं. वहीं जन्मदिन के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि CAA का मामला सुप्रीम कोर्ट में है और इस पर जैसा आदेश आएगा, वैसा पालन करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »