बिहार : बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग मामले में सभी 4 आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय में मंगलवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे दो बदमाशों ने नेशनल हाइवे 28 पर चार थाना क्षेत्रों में जमकर खूनी तांडव मचाया था. बदमाशों ने 10 लोगों को गोली मारी थी, जिसमें से 31 साल के चंदन कुमार की मौत हो गई थी. दो बंदूकधारी करीब 30 किलोमीटर के क्षेत्र में गोलियां बरसाते रहे थे. जो भी सामने आया उसे निशाना बनाया.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में केशव पुलिस की गिरफ्त में केशव

रोहित कुमार सिंह

  • बेगूसराय ,
  • 16 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST

बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग के मामले में पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये चारों बेगूसराय के रहने वाले हैं. पुलिस के मुताबिक, तीन आरोपी बेगूसराय से और एक आरोपी झाझा से गिरफ्तार किए गए हैं.

पुलिस ने बताया कि सभी चार युवराज, केशव, अर्जुन और सुमित को गिरफ्तार कर लिया है. ये चारों बेगूसराय के रहने वाले हैं. पुलिस ने सुमित और युवराज को बेगूसराय से और केशव को झाझा से गिरफ्तार किया है. 

Advertisement

क्या है मामला?

बेगूसराय में मंगलवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे दो बदमाशों ने नेशनल हाइवे 28 पर चार थाना क्षेत्रों में जमकर खूनी तांडव मचाया था. बदमाशों ने 10 लोगों को गोली मारी थी, जिसमें से 31 साल के चंदन कुमार की मौत हो गई थी. दो बंदूकधारी करीब 30 किलोमीटर के क्षेत्र में गोलियां बरसाते रहे थे. जो भी सामने आया उसे निशाना बनाया.

आरोपी चार थाना क्षेत्रों से गुजरे, लेकिन पुलिस उन्हें न रोक पाई और न गिरफ्तार कर पाई. डीआईजी ने इस मामले में अपराधियों की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम का भी ऐलान किया था. वहीं गोलीबारी की इस घटना को लेकर कड़ी आलोचना होने के बाद नीतीश सरकार ने जिम्मेदार सात पुलिसकर्मियों को इस मामले में सस्पेंड कर दिया था.

 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »