शादी के 10 साल बाद मां बनेंगी दिव्यांका त्रिपाठी! 40 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी में महिलाएं इन 5 बातों का रखें खास ध्यान

टीवी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद मां बनने जा रही हैं और इस खबर से उनके फैंस भी काफी खुश हैं. हालांकि अब 40 की उम्र के बाद मां बनना काफी आम हो गया है, लेकिन उसके बावजूद लेट प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को सेफ डिलीवरी के लिए कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए.

Advertisement
दिव्यांका बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. (PHOTO:ITG) दिव्यांका बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. (PHOTO:ITG)

आजतक हेल्थ डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:50 PM IST

Divyanka Tripathi Pregnancy News: स्टारप्लस के शो 'ये है मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है. शादी के 10 साल बाद एक्ट्रेस मां बनने जा रही हैं और लंबे इंतजार के बाद प्रेग्नेंसी की खबर ने उनके फैंस को काफी खुश कर दिया है. ऐसे में यह सिर्फ एक सेलिब्रिटी खबर ही नहीं, बल्कि उन कपल्स के लिए भी उम्मीद की नई रौशनी है जो लंबे समय से फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं. 

Advertisement

शादी के कई साल बाद कंसीव करना आजकल आम होता जा रहा है, लेकिन 40 की उम्र के बाद महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ खास सावधानियां रखना बेहद जरूरी है.

अगर आप भी लंबे इंतजार के बाद कंसीव कर रही हैं, तो इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखें.

 डॉक्टर की नियमित सलाह लें

40 की उम्र के बाद कंसीव करना अपने आप में एक चुनौती होती है, इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहिए, हर एक चीज को लेकर डॉक्टर से बात करें. अपनी गाइनोकॉलजिस्ट से नियमित तौर पर चेकअप करवाना जरूरी है. उम्र बढ़ने के साथ प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लिकेशन का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए मेडिकल गाइडेंस लेना सबसे जरूरी हो जाता है. 

हेल्दी डाइट अपनाएं

लंबे समय बाद कंसीव करने पर शरीर को ज्यादा पोषण की जरूरत होती है. डाइट में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड से भरपूर चीजें शामिल करें. ताजे फल, हरी सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स जरूर लें.

Advertisement

स्ट्रेस से दूर रहें

मेंटल स्ट्रेस इस दौरान प्रेग्नेंट लेडी पर बुरा असर डाल सकता है इसलिए जितना हो इस दौरान मेडिटेशन, योग और पॉजिटिव माहौल में ही रहें, बेहद जरूरी है कि खुद को जितना हो सके खुश रखने की कोशिश करें. बिना वजह किसी तरह का स्ट्रेस न लें और कोशिश करें कि ज्यादा न सोचें.

फिजिकल एक्टिविटी बनाए रखें

हल्की एक्सरसाइज जैसे वॉक या प्रेग्नेंसी योग शरीर को एक्टिव रखने में मदद करते हैं और लगातार प्रेग्नेंसी के दिनों यह करने से डिलीवरी के समय काफी आसानी होती है. हालांकि कोई भी एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

आराम का पूरा ध्यान रखें

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर को ज्यादा आराम की जरूरत होती है, इसलिए पूरी नींद लें और ज्यादा थकान से बचें. शरीर की सुनें और जरूरत पड़ने पर तुरंत आराम करें.

लंबे इंतजार के बाद मां बनना हर महिला के लिए एक खास एहसास होता है. ऐसे में सही देखभाल और सावधानी से इस सफर आपके लिए आसान और आरामदायक बना सकता है. इन बातों का खास ध्यान रखें और नियमित डॉक्टर को दिखाते रहें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement