लिवर कैंसर ने ली रिंकू सिंह के पिता की जान, अनदेखा न करें इस जानलेवा बीमारी के शुरुआती संकेत

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, वो लंबे समय से स्टेज 4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. 21 फरवरी से वो नोएडा के अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे. आइए लिवर कैंसर के कारणों, लक्षणों के बारे में जानते हैं ताकि समय रहते बचाव किया जा सके.

Advertisement
फैटी लिवर की समस्या हर उम्र के लोगों में बढ़ रही है. (PHOTO:ITG) फैटी लिवर की समस्या हर उम्र के लोगों में बढ़ रही है. (PHOTO:ITG)

आजतक हेल्थ डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:09 PM IST

Rinku Singh Father Death: भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर रिंकू सिंह के घर से दुखद खबर सामने आई. क्रिकेटर के पिता खानचंद सिंह का 27 फरवरी को निधन हो गया, वो लंबे समय से लिवर कैंसर स्टेज 4 से जूझ रहे थे. उनका काफी वक्त से नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने 58 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. अस्पताल के डॉ. सुनील कुमार ने बताया है कि रिंकू के पिता लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और तबीयत बिगड़ने के बाद उनको 21 फरवरी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था और शुक्रवार तड़के सुबह वो कैंसर से जंग हार गए.

Advertisement

लिवर की समस्या पिछले कुछ समय से तेजी से बढ़ रही है और यह दुनियाभर में ही एक दिक्कत बन चुकी है. फैटी लिवर, लिवर फेलियर और लिवर कैंसर के मामलों में पिछले कुछ समय से तेजी आई है. आइए जानते हैं कि लिवर कैंसर क्या है, कैसे होता है और इसके चेतावनी संकेत क्या होते हैं.

लिवर कैंसर क्या है?

क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, लिवर कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जिसमें शरीर के सबसे बड़े और सबसे जरूरी अंगों में से एक, लिवर में खतरनाक ट्यूमर हो जाता है. 

लिवर कैंसर वह स्थिति है जब लिवर सेल्स अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर का रूप ले लेती हैं. इसका सबसे सामान्य प्रकार हेपेटोसेलुलर कार्सिनोमा होता है, यह बीमारी अक्सर उन लोगों में ज्यादा देखी जाती है जिन्हें पहले से लिवर की पुरानी समस्या हो.

Advertisement

जैसे-

  • फैटी लिवर डिजीज
  • हेपेटाइटिस बी या सी संक्रमण
  • लिवर सिरोसिस 
  • ज्यादा शराब पीना 

लिवर कैंसर कैसे होता है?

लिवर कैंसर धीरे-धीरे विकसित होता है, लंबे समय तक लिवर में सूजन या नुकसान होने से सेल्स में बदलाव शुरू हो जाता है. इसके कुछ मुख्य कारण होते हैं, जिनकी वजह से लिवर कैंसर होने का चांस बढ़ जाता है.

  • वायरल संक्रमण (हेपेटाइटिस बी/सी)
  • नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज
  • मोटापा और डायबिटीज
  • अधिक शराब का सेवन

लिवर कैंसर के शुरुआती संकेत 

लिवर कैंसर के शुरुआती स्टेज में लक्षण साफ नहीं नजर नहीं आते है,इसलिए यह बीमारी अक्सर गंभीर हो जाने के बाद ही पता लग पाती है.  हालांकि कुछ मामूली लगने वाले लक्षण लिवर कैंसर के चेतावनी संकेत हो सकते हैं. 

  1. पेट के ऊपरी हिस्से में लगातार दर्द
  2. अचानक वजन कम होना
  3. भूख न लगना
  4. त्वचा और आंखों का पीला पड़ना 
  5. पेट में सूजन या पानी भरना
  6. ज्यादा थकान महसूस होना

अगर यह लक्षण किसी को लगातार दिखाई देते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चहिए. क्योंकि आपकी जरा-सी अनदेखी आपकी हेल्थ पर भारी पड़ सकती है. 

लिवर कैंसर से कैसे करें बचाव?

  • हेपेटाइटिस बी का वैकसिनेशन कराएं
  • शराब पीना बंद कर दें या लिमिट में पिएं.
  • बैलेंस डाइट और नियमित एक्सरसाइज करें.
  • समय-समय पर लिवर फंक्शन टेस्ट कराएं.
  • फैटी लिवर की समस्या को बिल्कुल हल्के में न लें.

स्टेज 4 कैंसर कितना गंभीर

कैंसर रिसर्च यूके के अनुसार, स्टेज-4 लिवर कैंसर बीमारी की सबसे आखिरी और गंभीर स्टेज होती है, इसे दो भागों में बांटा जाता है.. 4ए और 4बी.

  1. स्टेज 4ए में लिवर में एक से ज्यादा ट्यूमर हो सकते हैं. कैंसर खून की नसों, पास के अंगों या लिम्फ नोड्स तक फैल सकता है, लेकिन शरीर के दूर के हिस्सों तक नहीं पहुंचता.
  2. स्टेज 4बी ज्यादा गंभीर होती है. इसमें कैंसर शरीर के दूर के अंगों, जैसे फेफड़े या हड्डियों तक फैल चुका होता है. इस स्टेज में इलाज का मकसद बीमारी को कंट्रोल करना और मरीज को राहत देना होता है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement