30 की उम्र में ही सीढ़ियां चढ़ने पर घुटनों में होने लगा है दर्द? इसे नजरअंदाज न करें, डॉक्टरों से जानिए कारण और बचाव

30 साल की उम्र में घुटनों में दर्द होना आम समस्या बनती जा रही है. समय पर इलाज न कराने पर यह समस्या गंभीर हो सकती है, इसलिए लक्षणों को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह लें.

Advertisement
घुटनों में दर्द ( Photo- ITGD) घुटनों में दर्द ( Photo- ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:07 PM IST

30 साल की उम्र में ही सीढ़ियां चढ़ने पर घुटनों में दर्द हो रहा है? सोच रहे हैं कि बुढ़ापे वाली समस्या अभी से क्यों हो गई? तो इसका जवाब जानना जरूरी है. कम उम्र में घुटनों में दर्द का कारण, इलाज और बचाव के बारे में हमने एक्सपर्ट्स से पता किया है. इस बारे में दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में सीनियर ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, स्पोर्ट्स एंड स्पाइन ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. यश गुलाटी और सफदरजंग अस्पताल के स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के प्रोफेसर डॉ. स्कंद सिन्हा न आजतक.इन को डिटेल में बताया है.

Advertisement

डॉ. यश गुलाटी बताते हैं कि आज के समय में युवा कई घंटे लगातार बैठकर काम करते हैं. लगातार घुटने मोड़कर बैठने से घुटनों के आगे वाले हिस्से पर दबाव बढ़ता है. इसे मेडिकल भाषा में पटेलोफेमोरल पेन सिंड्रोम कहा जाता है. इस समस्या में घुटने की चक्की (पटेला) के पीछे मौजूद महीन कार्टिलेज पर ज्यादा दबाव पड़ता है. यही कारण है कि लंबे समय तक बैठने के बाद अचानक खड़े होने या सीढ़ियां चढ़ने-उतरने पर घुटने के आगे दर्द और जकड़न महसूस होती है.

इसे सिनेमा साइन भी कहा जाता है, क्योंकि लंबे समय तक फिल्म देखकर उठने पर भी यही दर्द महसूस हो सकता है. कूल्हे और ग्लूट्स की मांसपेशियां कमजोर होने पर घुटने के जोड़ पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे भी घुटनों में दर्द महसूस होता है. 

घुटनों में दर्द

घुटनों में दर्द का इलाज कैसे होता है 

Advertisement

डॉ. यश गुलाटी बताते हैं कि सबसे पहले यह देखा जाता है कि पैरों का अलाइनमेंट सामान्य है या नहीं, अगर फ्लैट फुट जैसी समस्या है तो विशेष ऑर्थोटिक इनसोल दिए जाते है. अगर हड्डियों या जोड़ में कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं है तो ज्यादातर मरीजों को केवल फिजियोथेरेपी और मांसपेशियों को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज से ही आराम मिल जाता है. इसके लिए स्वीमिंग एक बेहतरीन एक्सरसाइज होती है, अगर फिजियोथेरेपी और एक्सरसाइज के बाद भी दर्द बना हुआ रहता है तो फिर एक्स-रे, एमआरआई या अन्य जांच कराई जाती हैं ताकि सही कारण का पता लगाया जा सके.

यह भी पढ़ें: स्किन पर दिख रहे ये लक्षण, हड्डियों की बीमारी के हो सकते हैं संकेत

किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?

डॉ यश बताते हैं कि अगर एक मंजिल सीढ़ियां चढ़ते या उतरते समय दर्द होता है, लंबे समय तक बैठने के बाद उठने पर घुटनों में जकड़न महसूस होती है और घुटने के आगे या  पीछे दर्द महसूस होता है, तो इस मामले में डॉक्टर से सलाह जरूर लें. अगर इसमें लापरवाही करते हैं और समय पर इलाज न कराएं तो यह आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकती है. 

यह भी पढ़ें: एलर्जी से लेकर जोड़ों में दर्द, ज्यादा टमाटर खाने के ये 8 नुकसान

Advertisement

कम उम्र में घुटनों में दर्द न हो इसके लिए क्या करें

इस बारे में डॉ. स्कंद सिन्हा बताते हैं कि घुटनों में दर्द की समस्या अब कम उम्र में भी देखने को मिल रही है. ओपीडी में रोज ही इस तरह के केस आते हैं. ऐसे मरीजों को हम सलाह देते हैं कि रोज एक्सरसाइज करें, अगर वजन बढ़ रहा है तो उसको कम करें, शरीर विटामिन डी और कैल्शियम की जांच कराएं. अगर ये कम है तो इसको ठीक करने के लिए डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट लें. इस बात का भी ध्यान रखें कि लगातार कई घंटो बैठकर काम न करें और बीच- बीच में ब्रेक जरूर लेते रहें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »