scorecardresearch
 
Advertisement

पहाड़ से हाईवे पर उतरा उफनता झरना, फैली दहशत, देखें खौफनाक तस्वीर

पहाड़ से हाईवे पर उतरा उफनता झरना, फैली दहशत, देखें खौफनाक तस्वीर

उत्तराखंड के विकासनगर में मूसलाधार बारिश के बीच दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अब डेंजर ज़ोन में तब्दील हो गया है. खतरे के अलर्ट के बीच वहां कुदरत के कहर की खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं. लगातार बरस रहे बादलों और पहाड़ों पर कड़कती बिजली के बीच कुदरत का ऐसा कहर टूटा कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई. हाईवे पर पहाड़ से उफनते झरने ने लोगों को डरा दिया. पानी का रौद्र रूप ऐसा कि लोगों के लिए एक कदम आगे बढ़ाना भी जानलेवा साबित हो सकता था.

Advertisement
Advertisement