पेट ही नहीं दांतों को भी खराब कर रहा है फास्ट फूड, डेंटल एक्सपर्ट ने बताया कितना खतरनाक

फास्ट फूड पेट खराब करता है. ये कैंसर जैसी बीमारी का कारण भी बन सकता है, लेकिन फास्ट फूड दांतों से लेकर पूरी ओरल हेल्थ को भी खराब कर रहा है. इस बारे में मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज में प्रोफेसर डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया है.

Advertisement
फास्ट फूड और ओरल हेल्थ फास्ट फूड और ओरल हेल्थ

अभिषेक पांचाल

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST

अगर आपके दांत खराब हैं तो इसका शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ता है. हार्ट डिजीज से लेकर डायबिटीज तक का खतरा रहता है. दांतों और पूरी ओरल हेल्थ खराब होने के कई कारण हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फास्ट फूड भी मुंह की सेहत को खराब कर रहा है. एक्सपर्ट का कहना है कि फास्ट फूड का खराब असर पेट तक ही सीमित नहीं है. यह ओरल हेल्थ को गंभीर रूप से बिगाड़ रहा है. ये दातों के खराब होने का कारण बन रहा है. 

Advertisement

मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज (MAIDS), नई दिल्ली के बाल चिकित्सा और निवारक दंत चिकित्सा विभाग में प्रोफेसर डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार से आजतक. इन सेइस बारे में बताया है. डॉ  ज्ञानेंद्र कुमार कहते हैं कि बीते कुछ सालों में बच्चों में बर्गर, पिज्जा जैसे फास्ट फूड खाने का चलन बहुत बढ़ गया है. ओपीडी में हर रोज ऐसे बहुत बच्चे आ रहे हैं जिनको फास्ट फूड खाने से दांतों की कई बीमारियां हो गई हैं. बड़ों लोगों में भी यह समस्या देखी जा रही है. 

फास्ट फूड से दांत कैसे हो रहे खराब

डॉ.  ज्ञानेंद्र बताते हैं कि फास्ट फूड में  रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और स्टार्च  होता है. यह मुंह में पहुंचकर एसिड में बदल जाते हैं, जो दांतों की ऊपरी परत को धीरे - धीरे गलाने लगते हैं. फास्ट फूड को अच्छी तरह चबाया भी नहीं जाता है. इनका कुछ हिस्सा दांतों में फंसा रह जाता है. फास्ट फूड फंसा रहता है वहां खतरनाक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. फास्ट फूड में सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर से कैल्शियम को कम करके दांतों को कमजोर कर सकता है. ऐसे में माता-पिता को सलाह है कि अपने बच्चों को अधिक मात्रा में फास्ट फूड खिलाने से बचें. ये बच्चे को पेट संबधी बीमारियां तो देता ही है ओरल हेल्थ खराब होने का भी एक बड़ा कारण है. 

Advertisement

ओरल हेल्थ को नजरअंदाज कर देते हैं लोग

डॉ. ज्ञानेंद्र कहते हैं कि शरीर के किसी दूसरे अंग की तरह ही ओरल हेल्थ का ध्यान भी रखना बहुत जरूरी है. अगर यह खराब हुई तो पूरे शरीर की सेहत बिगड़ सकती है. इससे दांतों और मसूड़ों की कई बीमारियां हो जाती हैं. दातों के खराब बैक्टीरिया खून के जरिए पूरे शरीर में भी फैल सकते हैं. ये हार्ट डिजीज से लेकर डायबिटीज तक का खतरा बढ़ा सकते हैं. कुछ मामलों में मुंह का कैंसर होने का भी रिस्क होता है. बच्चे हों या बड़े सभी को अपनी ओरल हेल्थ को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए. कोई भी समस्या हो रही है तो दातों के डॉक्टर से मिलें. 

किन लक्षणों के दिखते ही डॉक्टर के पास जाना चाहिए

मसूड़ों से खून आना

दांतों में तेज दर्द बने रहना

मुंह में सफेद निशान

मुंह के छाले जो कई दिनों से खत्म नहीं हुए हैं. 

जीभ का रंग बदलना 

ऐसे रखें ओरल हेल्थ का ध्यान

दिन में दो बार ब्रश करें 

रोजाना फ्लॉस करें 

मीठी चीजें कम खाएं खासतौर पर रात को

कोई भी परेशानी है तो डॉक्टर से मिलें 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »