पीसीओएस जिसे अब पीएमओएस कहा जाता है महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है. यह तब होता है जब हार्मोनल बैलेंस बिगड़ने के कारण महिलाओं के शरीर में एंड्रोजन (पुरुष हार्मोन) का लेवल नॉर्मल से अधिक हो जाता है. इससे सामान्य ओव्यूलेशन नहीं हो पाता है. पीसीओएस होने का सटीक कारण तो मेडिकल साइंस में नहीं है, लेकिन इसे एकएंडोक्राइन और मेटाबोलिक स्थिति माना जाता है. लेकिन क्या हार्मोन बिगड़ने से होने वाली ये बीमारी ब्रेस्ट कैंसर भी कर सकती है? इसके बारे में एक्सपर्ट ने बताया है.
दिल्ली साकेत के मैक्स हॉस्पिटल में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट में चेयरमैन डॉ ( प्रो) एसवीएस देव ने इसके बारे में बताया है. डॉ एसवीएस कहते हैं कि पहले पीसीओएस महिलाओं में बहुत आम हो गया है. अब कम उम्र में भी ये हो रहा है. इसकी वजह से टाइप 2 डायबिटीज, दिल की बीमारी, हाई कोलेस्ट्रॉल, एंडोमेट्रियल हाइपरप्लासिया या एंडोमेट्रियल कैंसर हो सकता है.
यह भी पढ़ें: लड़कियों में तेजी से बढ़ रहा है ब्रेस्ट कैंसर! 40 से कम उम्र की महिलाएं भी चपेट में, एक्सपर्ट्स ने बताई इसकी असली वजह
क्या पीसीओएस से ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है?
मौजूदा वैज्ञानिक प्रमाणों से ऐसा कोई सीधा संबंध नहीं मिलता जो यह साबित करे कि पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) से ब्रेस्ट कैंसर का कुल जोखिम काफी हद तक बढ़ जाता है. अमेरिकन कैंसर सोसाइटी जैसे प्रमुख स्वास्थ्य संगठनों का कहना है कि PCOS से पीड़ित महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम बहुत अधिक नहीं बढ़ता है. PCOS एंडोमेट्रियल कैंसर के रिस्क को काफी बढ़ा देता है.
हालांकि भले ही PCOS सीधे तौर पर ब्रेस्ट कैंसर का कारण नहीं बनता, लेकिन इन दोनों में कुछ समान मेटाबॉलिक और हार्मोनल विशेषताएं होती हैं, जैसे: इंसुलिन रेजिस्टेंस और मोटापा. PCOS में इंसुलिन रेजिस्टेंस और हाई BMI दोनों कॉमन हैं, और इन्हें ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क फैक्टर माना जाता है.
डॉ देव कहते हैं कि PCOS के लक्षणों को कंट्रोल करने और पीरियड्स को नियमित करने के लिए अक्सर ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव दी जाती हैं. बाहरी हार्मोन का लंबे समय तक सेवन करने से मेनोपॉज से पहले होने वाले ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें: क्या BP की दवाएं हमेशा खानी पड़ती है? दवा छोड़ने से हार्ट अटैक का खतरा कितना, डॉक्टर से जानें
PCOS से बचाव कैसे करें?
खानपान का ध्यान रखें
रोज कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करें
वजन को कंट्रोल रखें
मानसिक तनाव न लें
आजतक हेल्थ डेस्क