क्या ब्लैक कॉफी सभी के लिए फायदेमंद है? AIIMS के डॉक्टर से जानें किसे पीनी चाहिए और किसे नहीं

ब्लैक कॉफी की लोकप्रियता बढ़ रही है क्योंकि इसके कई स्वास्थ्य लाभ बताए जाते हैं, जैसे वजन कम करना, मेटाबॉलिज्म सुधारना और लिवर की सुरक्षा. दिल्ली AIIMS के विशेषज्ञों के अनुसार, ब्लैक कॉफी का असर व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य और कैफीन सहनशीलता पर निर्भर करता है.

Advertisement
ब्लैक कॉफी के फायदे और नुकसान ब्लैक कॉफी के फायदे और नुकसान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST

सोशल मीडिया पर ब्लैक कॉफी के फायदों का बहुत प्रचार होता है. लोगों में इसकी लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ी है. वजन कम करने से लेकर दिमाग को एक्टिव रखने जैसे कई फायदे भी बताए जाते हैं. कुछ लोग तो केवल दूसरों को देखकर भी ब्लैक कॉफी पीना शुरू कर रहे हैं. लेकिन क्या यह हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद है? क्या इसे रोज पीना सुरक्षित है? 

Advertisement

दिल्ली AIIMS के डॉक्टर के मुताबिक, ब्लैक कॉफी का असर व्यक्ति की उम्र, पहले से मौजूद बीमारियों और उसकी कैफीन सहन करने की क्षमता पर निर्भर करता है. अगर कॉफी पीने से सेहत को कोई नुकसान नहीं हो रहा है तो इसको पी सकते हैं. इसके कई फायदे हैं. 

ब्लैक कॉफी पीने के क्या फायदे हो सकते हैं?

दिल्ली AIIMS में  Department of Gastroenterology and Human Nutrition विभाग में प्रोफेसर डॉ. शालीमार बताते हैं कि ब्लैक कॉफी लिवर के लिए फायदेमंद है. ये लिवर फाइब्रोसिस के खतरे को कम करती है. अगर आप सीमित मात्रा में इसको पीते हैं तो यह फायदा करती है, लेकिन यह हर व्यक्ति के लिए नहीं है. अगर कॉफी पीने के बाद आपको रात में नींद नहीं आ रही है. अपच हो रही है, दिल की धड़कन तेज होना जैसी समस्या हो रही है तो फिर ब्लैक कॉफी ना पीना ही सही है.

Advertisement

डॉ शालीमार कहते हैं कि जो लोग ब्लैक कॉफी पी रहे हैं और उनको कोई समस्या नहीं है तो वह अपनी क्षमता के हिसाब से रोज इसको सीमित मात्रा में पी सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि ब्लैक कॉफी में चीनी और दूध न हो. अगर ये चीजें डालकर कॉफी पीते हैं तो इससे कैलोरी बढ़ने का रिस्क होता है. 

सुबह खाली पेट ब्लैक कॉफी पीनी चाहिए क्या? 

नेशनल कॉफी एसोसिएशन के अनुसार, 10 में से 9 कॉफी पीने वाले लोग अपने दिन की शुरुआत गरमा-गरम कॉफी से करते हैं. अधिकतर लोगों को खाली पेट कॉफी पीने से कोई समस्या नहीं होती है. लेकिन अगर खाली पेट पीने से पेट में जलन, पेट खराब होने जैसी समस्या हो रही है तो खाली पेट पीनी नहीं चाहिए. 

यह भी पढ़ें: ब्लैक कॉफी पीने से पेट होता है खराब? वरुण धवन की बात पर डायटीशियन ने किया रिएक्ट

किन लोगों को ब्लैक कॉफी पीने में सावधानी बरतनी चाहिए?

AIIMS के डॉक्टरों के मुताबिक कुछ लोगों को ब्लैक कॉफी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए या डॉक्टर की सलाह के बाद ही पीना चाहिए. जैसे जिनको हाई बीपी की बीमारी है ,नींद कम आती है. हमेशा एसिडिटी बनी रहती है और जिनको हमेशा अनियमित हार्ट बीट की समस्या है तो उनको ब्लैक कॉफी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: रोज 2–3 कप ब्लैक कॉफी से 40% तक घट सकता है लिवर कैंसर का रिस्क! फोर्टिस डॉक्टर का दावा

एक दिन में कितनी ब्लैक कॉफी पीना सही माना जाता है?

डॉ शालीमार कहते हैं कि ऐसी कोई निर्धारित सीमा नहीं है. जब तक कॉ़फी आपको सूट कर रही है और पी सकते हैं. दिन में दो से तीन कप सामान्य हैं. हालांकि यह सीमा हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »