सावन की कांवड़ यात्रा में हरियाणा के मनजीत दहिया अपनी अनोखी पहल से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. हर पड़ाव पर करीब 3500 सपाटे लगाकर वह युवाओं को फिटनेस और नशामुक्त जीवन का संदेश दे रहे हैं. श्रद्धा और स्वास्थ्य को साथ लेकर चल रही उनकी यह यात्रा रास्तेभर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.