फैक्ट चेक: अभिजीत दीपके का किसिंग वीडियो बताकर वायरल हुआ बांग्लादेश के पत्रकार का वीडियो 

सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके का 'लीक्ड किसिंग वीडियो' बताकर एक वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है. आजतक के फैक्ट चेक में जानें इस वीडियो की सच्चाई...

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का एक पुराना वीडियो है जिसमें एक लड़की उन्हें किस करती दिख रही हैं.
सच्चाई
वीडियो में दिख रहा लड़का बांग्लादेश का एक पत्रकार है और उसे किस करती दिख रही लड़की उसकी पत्नी है. 

फैक्ट चेक ब्यूरो

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:06 PM IST

'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का 'लीक्ड वीडियो' बताकर एक युवक को किस करती हुई एक लड़की का वीडियो  सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' और 'ब्रेकिंग' के साथ लिखा है- "अभिजीत दीपके का 4 साल पुराना पर्सनल वीडियो हुआ लीक?" खबर लिखे जाने तक इसे शेयर करने वाले एक इंस्टाग्राम पोस्ट को को 28 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके थे और 14 हजार से भी ज्यादा लोग इसे शेयर कर चुके थे.

Advertisement

ऐसे ही एक पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां  देखा जा सकता है.

कई लोग इस युवक को सचमुच अभिजीत दीपके मान रहे हैं.

लेकिन आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि इस वीडियो में दिख रहा शख्स बांग्लादेश का एक पत्रकार है, न कि अभिजीत दीपके. 

कैसे पता लगाई सच्चाई?  

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने से हमें ये '@doll.nupur' नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला. इसे 10 जुलाई को पोस्ट किया गया था. ये अकाउंट नूपुर नाम की एक लड़की का है जो एक मॉडल व एक्टर है.

इस अकाउंट पर वायरल वीडियो वाली लड़की और लड़के के और भी कई वीडियो हैं. इनमें से कुछ में दोनों ने वायरल वीडियो वाले ही कपड़े पहने हैं.

नूपुर के कुछ पोस्ट्स के मुताबिक, वायरल वीडियो वाला लड़का उनका पति है.

हमें कुछ ऐसे पोस्ट भी मिले जिनमें '#skjewelrana' हैशटैग का इस्तेमाल किया गया है. इस बारे में थोड़ी खोजबीन करने पर हमें पता लगा कि एस के ज्वेल राणा दरअसल बांग्लादेश के एक पत्रकार के फेसबुक अकाउंट का  यूजरनेम हैं, जो 'Sbone News' नामक न्यूज आउटलेट से जुड़े हैं. इस अकाउंट के जरिये हमें पता लगा कि ये व्यक्ति जिसे अभिजीत दीपके बताया जा रहा है, वो दरअसल Md Jewel Molla नाम के बांग्लादेशी पत्रकार हैं.  मोल्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी वायरल वीडियो वाली लड़की के साथ कई वीडियो शेयर किए हैं.

Advertisement

हाल ही में यही वीडियो बांग्लादेश में भी एक छात्र नेता को नशे में चूर बताकर वायरल हुआ था. उस वक्त 'रूमर स्कैनर' नामक बांग्लादेशी फैक्ट चेकिंग वेबसाइट ने इसकी सच्चाई बताई थी.  

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »