फैक्ट चेक: होली पर महिला को जबरन रंग लगाते आदमी का वीडियो है स्क्रिप्टेड, छेड़खानी का झूठा दावा वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि होली पर एक आदमीएक महिला को जबरन रंग लगाकर उसके साथ छेड़खानी कर रहा है. लेकिन आजतक ने जब इस वीडियो का फैक्ट चेक किया तो सच्चाई कुछ और निकली...

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे होली पर इस आदमी ने एक महिला को जबरन रंग लगाकर उसके साथ छेड़खानी की.
सच्चाई
वीडियो में दिख रही घटना असली नहीं, बल्कि स्क्रिप्टेड है. 

विकास भदौरिया

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

होली के मौके पर हुड़दंग और जबरन रंग लगाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ऐसा ही एक खूब शेयर किया जा रहा है जिसमें एक शख्स, एक महिला को रंग लगाते नजर आ रहा है. वीडियो को शेयर करने वालों की मानें तो ये मामला होली के नाम पर महिला से छेड़छाड़ करने का है. 

वीडियो में दिखाई देता है कि किसी रेस्टोरेंट में एक शख्स रंग से भरी थैली लिए हुआ आता है. इसके बाद ये शख्स एक व्यक्ति के साथ कुर्सी पर बैठी महिला को पीछे से जबरन रंग लगाने की कोशिश करता है. ये देखकर महिला, उसके साथ बैठा आदमी और वहां मौजूद पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति इस शख्स को पीटने लगते हैं. फिर इस शख्स को बचाने के लिए कुछ लोग आ जाते हैं. 

Advertisement

वायरल वीडियो को शेयर करते हुए एक ने लिखा, “एक कंघी होली के नाम पर अनजान महिला का उत्पीड़न कर रहा था. फिर उस‌ महिला और वहाँ मोजूद लोगों ने कंघी को जमकर पैला.” ऐसे ही एक पोस्ट का यहां देखा जा सकता है.

 

आज तक फैक्ट चेक ने पाया कि वीडियो में दिख रही घटना असली नहीं, बल्कि स्क्रिप्टेड है.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर ये हमें मशहूर रेस्लर ‘द ग्रेट खली’ के पर मिला, जिसे वहां 24 मार्च, 2024 को अपलोड किया गया था. पोस्ट में जानकारी दी गई है कि इस वीडियो को ‘द ग्रेट खली ढाबा’ में शूट किया गया है और केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है. 

वीडियो को खली के अकाउंट पर पिछले तीन दिनों में कई बार शेयर किया जा चुका है. इस पूरे वीडियो में पीछे रेसलिंग रिंग और दीवार पर टंगी खली की तस्वीर भी दिखाई देती है.

Advertisement

इस घटना की सच्चाई जानने के लिए हमने खली के दोस्त और वीडियो में महिला के साथ बैठे दिख रहे शख्स बलवान सिंह से बात की. उन्होंने हमें बताया कि ये घटना असली नहीं है. उन्होंने कहा, “ये वीडियो हमने एक सीख देने के उद्देश से बनाई थी कि होली के अवसर पर किसी अनजान व्यक्ति को जबरन रंग लगाना गलत है.” 

हमें खली के इंस्टाग्राम अकाउंट पर और वीडियो में दिख रही के ऐसे और भी नाटकीय मिले. 

खली अपने अकाउंट पर अक्सर ऐसी अजीबोगरीब डालते रहते हैं. ये  अमूमन वायरल होते हैं और इन पर हजारों की तादाद में कमेंट्स आते हैं. ऐसे ही कुछ वीडियो को आप यहां और यहां देख सकते हैं. 

खली पिछले कुछ सालों से अपना ये रेस्टोरेंट हरियाणा के करनाल में चला रहे हैं. इसमें एक रेसलिंग रिंग भी बनाई गई है जिसमें अक्सर पहलवान कुश्ती करते हैं. साफ है एक स्क्रिप्टेड वीडियो को असली घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement