फैक्ट चेक: राजनाथ सिंह ने नहीं किया प्रधानमंत्री मोदी से महंगाई पर सवाल, पुराना वीडियो हो रहा है वायरल

राजनाथ सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से महंगाई पर सवाल किया है. लेकिन यह दावा फर्जी है. क्योंकि वह पुराना वीडियो है जो कि अब वायरल किया जा रहा है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बढ़ती महंगाई पर सवाल किया है.
सच्चाई
ये वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं साल 2013 का है. उस समय वो तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से ये सवाल कर रहे थे.

फैक्ट चेक ब्यूरो

  • नई दिल्ली,
  • 09 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 5:48 PM IST

क्या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी ही सरकार पर मंहगाई को लेकर निशाना साधा है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक  की मानें तो राजनाथ ने अपने एक भाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बढ़ती महंगाई पर लगाम नहीं लगा पाने को लेकर सवाल किया है.

वीडियो में वो कह रहे हैं, “हमारे प्रधानमंत्री जी बार-बार आश्वासन देते हैं, ऐ देश के मेरे बहनों-भाइयों चिंता मत करो 100 दिन के अंदर, छह महीने के अंदर महंगाई को नियंत्रित कर देंगे. नौ वर्षों का समय गुजर गया प्रधानमंत्री जी क्यों इस तरह का गलत आश्वासन देश की जनता को देते हैं?”

Advertisement

कई लोग इसे राजनाथ का हालिया बयान मान कर शेयर कर रहे हैं और कुछ हैरान हैं कि अपनी ही सरकार के बारे में उन्होंने ऐसा कैसे कह दिया. ‘इंडिया टुडे’ की फैक्ट चेक टीम ने पाया कि ये बयान उन्होने हाल-फिलहाल में नहीं बल्कि साल 2013 में दिया था. उस समय वो तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से ये सवाल कर रहे थे. 

कैसे पता लगाई सच्चाई ?

भारतीय जनता पार्टी के वेरिफाइड यूट्यूब चैनल पर हमें इस भाषण का  मिला. यहां इस वीडियो को 21 अप्रैल, 2013 के दिन हुई एक रैली का बताया गया है. नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री साल 2014 में बने थे. 

वीडियो में पांच मिनट, सात सेकंड बाद राजनाथ कहते हैं, “ क्या ये सच नहीं है कि आजाद भारत में जब-जब कांग्रेस की हुकूमत आई है तब-तब महंगाई तेजी के साथ बढ़ी है. फिर से नौ वर्षों से ये सरकार आई है महंगाई बढ़ने का सिलसिला जारी है. हमारे प्रधानमंत्री जी बार-बार आश्वासन देते हैं, ऐ देश के मेरे बहनों-भाइयों चिंता मत करो 100 दिन के अंदर, छह महीने के अंदर महंगाई को नियंत्रित कर देंगे. नौ वर्षों का समय गुजर गया प्रधानमंत्री जी क्यों इस तरह का गलत आश्वासन देश की जनता को देते हैं?”

Advertisement

ये बयान बीच-बीच में इंटरनेट पर शेयर होता रहता है और पिछले महीने पीआईबी फैक्ट चेक ने भी राजनाथ सिंह के अपनी ही सरकार की आलोचना करने वाली बात को गलत बताया था.

21 अप्रैल, 2013 को बीजेपी ने दिल्ली के द्वारका में  की थी जहां राजनाथ ने ये भाषण दिया था. साफ है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साल 2013 के एक बयान को हालिया बता कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. 

(रिपोर्ट - यश मित्तल

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »