फैक्ट चेक: 'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी को दौड़ता देखकर पीएम मोदी ने नहीं बजाई तालियां, फर्जी है वीडियो

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से राहुल गांधी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं. इनमें से ही एक वीडियो को गलत वीडियो के साथ जोड़ कर पेश किया जा रहा है. दावा किया गया कि टीवी पर राहुल को दौड़ते हुए देखकर पीएम मोदी ने ताली बजाई.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में दौड़ लगाते हुए राहुल गांधी का वीडियो देखकर ताली बजा रहे हैं.
सच्चाई
ये वीडियो फर्जी है. असली वीडियो साल 2019 का है जिसमें पीएम मोदी को चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग देखकर तालियां बजाते देखा जा सकता है.

सुमित कुमार दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 10:38 PM IST

दो नवंबर को कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को 56 दिन पूरे हो चुके हैं. 7 सितंबर, 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर ये यात्रा तेलंगाना तक पहुंच चुकी है. यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं और इनमें से कुछ को लेकर कांग्रेस-बीजेपी के बीच जुबानी-जंग भी हो चुकी है.  

Advertisement

इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीवी पर राहुल गांधी को दौड़ते हुए देखकर ताली बजा रहे हैं.   

 

एक  इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'चीता आ गया है.' इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन  जा सकता है.  

 इंडिया टुडे फैक्ट चेक ने पाया कि टीवी पर राहुल को दौड़ते हुए देखकर ताली बजाते पीएम मोदी का ये वायरल वीडियो एडिटेड है. असली वीडियो में मोदी, चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को देखकर ताली बजा रहे थे.     

कैसे पता लगाई सच्चाई?

हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करके खोजा तो हमें ये वीडियो ट्विटर पर मिला. समाचार एजेंसी ‘एएनआई’ ने इसे 22 जुलाई, 2019 को . इस वीडियो में पीएम मोदी टीवी पर चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग देख रहे थे. जब ये प्रक्षेपण कामयाब होता है तो टीवी पर दिख रहे भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के अधिकारियों के साथ मोदी भी ताली बजाते हैं. 

Advertisement

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान 30 अक्टूबर को तेलंगाना में राहुल गांधी अचानक दौड़ लगाने लगे थे. उनके साथ चल रहे बाकी लोगों ने भी उनके साथ .

राहुल के इसी वीडियो को चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग देखते पीएम मोदी के वीडियो के साथ जोड़कर वायरल किया जा रहा. मोदी के इस वीडियो को इससे पहले भी टीवी सीरियल रामायण  के वीडियो के साथ जोड़कर  किया गया था.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »