फैक्ट चेक - सिर्फ पांच वोट मिलने पर रो पड़ा ये उम्मीदवार ? सच्चाई है कुछ और

चुनाव नतीजों में हारने वाले उम्मीदवारों का दुखी होना स्वाभाविक है, गुरुवार को जब लोकसभा के नतीजे सामने आये तो चुनाव लड़ने वाले एक उम्मीदवार का वीडियो वायरल हो गया जो अपनी हार देखकर  फूट-फूट कर रोने लगा.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
जालंधर सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार सिर्फ पांच वोट मिलने पर रोने लगा.
सच्चाई
इस उम्मीदवार को सिर्फ पांच वोट नहीं बल्कि 856 वोट मिले है.

aajtak.in / अर्जुन डियोडिया

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2019,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST

चुनाव नतीजों में हारने वाले उम्मीदवारों का दुखी होना स्वाभाविक है, गुरुवार को जब लोकसभा के नतीजे सामने आये तो चुनाव लड़ने वाले एक उम्मीदवार का वीडियो वायरल हो गया जो अपनी हार देखकर  फूट-फूट कर रोने लगा. वीडियो में एक उम्मीदवार रिपोर्टर को ये बताते हुए रो पड़ता है कि उसके परिवार में नौ लोग होने के बावजूद उसे सिर्फ पांच वोट मिले है. वीडियो के हिसाब से इस उम्मीदवार का नाम नीतू शटरांवाला है जो जालंधर सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहा था.

Advertisement
रिपोर्टर और उम्मीदवार नीतू शटरांवाला के बीच बातचीत कुछ इस तरह है :-

रिपोर्टर: जालंधर सीट की बात करें तो चौधरी संतोख सिंह इस सीट से आगे चल रहे हैं, नीटू शटरांवाला इंडिपेंडेंट उम्मीदवार हैं, हमारे साथ मौजूद हैं, आपको सिर्फ पांच वोट ही मिले हैं?

नीटू: सर मेरे घर से नौ वोट हैं, पर मुझे पांच ही मिली हैं सर.

रिपोर्टर: मतलब परिवार वालों ने भी वोट नहीं दिया?

नीटू: नहीं सर, मुझे लगता वोटों में बेईमानी की गई है.

इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज़ वॉर रूम ( AFWA ) ने जब इस उम्मीदवार के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि इस उम्मीदवार को सिर्फ पांच वोट नहीं बल्कि 856 वोट मिले है. 

पर लोग इस वीडियो को शेयर कर खूब मौज ले रहे है. कुछ अखबारों और ने तो इस पर खबर भी छापी है.

Advertisement

जब इस कैंडिडेट के बारे में जानने के लिए  हमने की वेबसाइट देखी तो सामने आया की नीतू शटरांवाला को मतगणना खत्म होते-होते कुल 856 मिले है. वीडियो देख कर ऐसा लगता है कि इसे मतगणना के बीच में बनाया गया है. उस समय तक नीतू को सिर्फ पांच ही वोट मिले होंगे जिससे दुखी होकर वो रोने लगे.

अब ये बता पाना तो मुश्किल है कि नीतू के परिवार में कितने वोटर है लेकिन ये बात साफ है कि उनको पांच नहीं आठ सौ से भी ज्यादा वोट मिले है. जालंधर से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार संतोख सिंह चौधरी की जीत हुई है.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement