कोलकाता के थे इस पाकिस्तानी क्रिकेटर के पिता, 2005 में जड़े शतक को बताया यादगार

इस पाकिस्तानी दिग्गज खिलाड़ी ने कहा- कोलकाता मेरे दिल के बहुत करीब है और इससे मेरी भावनाएं जुडी हुई हैं, क्योंकि मेरे वालिद (पिता) कोलकाता से थे और वह कोलकाता से पाकिस्तान माइग्रेट हुए थे.

Advertisement
यूनुस खान यूनुस खान

तरुण वर्मा

  • दुबई,
  • 18 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST

दुबई में आयोजित 'आजतक' के मेगा क्रिकेट शो 'सलाम क्रिकेट' में वर्ल्ड क्रिकेट के 11 दिग्गज एक साथ जुड़े. इस दौरान सभी दिग्गजों से उनके करियर के यादगार लम्हे के बारे में पूछा गया.

पाकिस्तान के पूर्व महान बल्लेबाज और कप्तान यूनुस खान ने भारत से अपने संबंधों को लेकर बड़ा खुलासा किया है. दरअसल, जब यूनुस खान से पूछा गया कि आपके क्रिकेट करियर का वह शानदार पल बताइए जो आप अपनी जिंदगी में कभी भूल नहीं पाएंगे.

Advertisement

इस सवाल के जवाब में यूनुस ने कहा- 2005 में कोलकाता में भारत के खिलाफ टेस्ट शतक जड़ना मेरे क्रिकेट करियर का बेहतरीन पल था जिसे मैं शायद जिंदगी भर नहीं भूल पाऊंगा.

कोलकाता मेरे दिल के बहुत करीब है और इससे मेरी भावनाएं जुड़ी हुई हैं, क्योंकि मेरे वालिद (पिता) कोलकाता से थे और वह कोलकाता से पाकिस्तान माइग्रेट हुए थे. इसलिए कोलकाता जाकर वहां पहली बार शतक लगाना बेहद भावुक पल था.

बता दें कि 16 मार्च 2005 को यूनुस खान ने कोलकाता टेस्ट मैच में 147 रनों की पारी खेली थी. हालांकि इस मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा. लेकिन, इसी दौरे पर बेंगलुरु में हुए अगले टेस्ट मैच में उन्होंने 267 रनों की पारी खेली और पाकिस्तान को जिता कर ही दम लिया.  

Advertisement

एशिया कप में जीतने की संभावनाओं पर पाक के पूर्व कप्तान यूनुस खान ने कहा कि भारत को विराट कोहली की कमी खलेगी. इंग्लैंड में हारकर आए हैं और इस कारण उनका आत्मविश्वास भी गिरा होगा.

वहीं पाक टीम हाल में छोटी ही सही पर टीमों को हराकर यहां आई है, साथ ही उसको यहां पर लगातार खेलने का फायदा मिलेगा. पाक टीम के जीतने की संभावना ज्यादा है. मैच के दिन जो भी टीम अच्छा खेलेगी जीत उसे मिलेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »