बिग बॉस हाउस में प्यार होना आम बात है. कई दिनों तक एक ही घर में साथ रहने पर कई सेलेब्स एक दूसरे के लिए अट्रैक्शन फील करने लगते हैं. इसमें कोई बुराई भी नहीं है. लेकिन भाई-बहन बनने के बाद प्यार में पड़ जाना गलत है. बिग बॉस हाउस में भी इन दिनों भाई-बहन का रिश्ता लव एंगल में बदलता हुआ नजर आ रहा है.
स्काउट को लव गिल से हुआ प्यार?
यूट्यूबर और गेमर स्काउट ओपी (तन्मय सिंह) शो में शुरुआत से ही पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल संग क्लोज बॉन्ड शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं. स्काउट शुरुआत से लव की काफी केयर करते भी दिख रहे हैं. कई दफा आम्रपाली ने भी लव के लिए स्काउट के ऑब्सेशन पर सवाल उठाए हैं.
लेकिन स्काउट ने हमेशा लव को बहन बताया. ऐसे में सभी को यही लगा कि लव गिल और स्काउट तो भाई-बहन हैं, क्योंकि स्काउट चिल्ला-चिल्लाकर कहते रहे कि लव गिल उनकी बहन की तरह हैं. लेकिन अब कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है.
स्काउट ओपी को बहन लव गिल के लिए प्यार वाली फीलिंग्स आने लगी हैं. शो में वो दोस्त यंग डीएसए संग अपनी फीलिंग्स का इजहार करते हुए नजर आए. गार्डन एरिया में पूल किनारे बैठकर स्काउट ने साइन लैंग्वेज में लव के लिए फीलिंग्स बयां कीं.
स्काउट ने कहा कि लव गिल के लिए अपनी फीलिंग्स को लेकर वो काफी ज्यादा कंफ्यूज हैं. वो लव को जब भी गुल्लू संग देखते हैं, तो उन्हें गुस्सा आ जाता है. स्काउट ने ये भी कहा कि उनकी फीलिंग्स बहन वाली नहीं हैं.
बता दें कि स्काउट पहले से ही रिश्ते में हैं. उनकी बाहर गर्लफ्रेंड है. वो काशवी हीरानंदानी को डेट कर रहे हैं. ऐसे में स्काउट ने कहा कि वो अपनी फीलिंग्स को लेकर कंफ्यूज हैं. यंग ने फिर पूछा कि क्या लव के लिए उनकी फीलिंग्स सिबलिंग्स वाली हैं? तो स्काउट ने कहा कि वो समझ नहीं पा रहे हैं.
ट्रोल हो रहे स्काउट
स्काउट और यंग की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लव गिल को बहन बोलने के बाद उनके लिए प्यार वाली फीलिंग्स का इजहार करने पर लोग स्काउट को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर स्काउट और लव के कई कोजी वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. स्काउट शो में लव गिल को कभी पीठ पर उठाकर घूमते हैं, तो कभी एक ही बेड पर साथ सोते नजर आते हैं. अपने रिश्ते को भाई-बहन का टैग देने के बाद उनकी नजदीकियों पर लोग सवाल उठा रहे हैं. लोगों का कहना है कि भाई-बहन के रिश्ते में एक दायरा होता है. लेकिन लव और स्काउट भाई-बहन के रिश्ते को खराब कर रहे हैं. इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क