कॉमेडियन-यूट्यूबर समय रैना ने 'स्टिल अलाइव' शो से यूट्यूब पर कमबैक किया है. शो पर उन्होंने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' कंट्रोवर्सी पर बात की. सबको हंसाने वाले समय रैना स्टेज पर रो पड़े. उन्होंने बताया कि एक छोटे से जोक्स ने कैसे रातोरात सबकी जिंदगी में तूफान ला दिया.
रो पड़े समय रैना
'इंडियाज गॉट लेटेंट' कंट्रोवर्सी पर बात करते हुए समय ने कहा- उस सुबह मैं बहुत गिल्टी फील कर रहा था, ये सब देखकर. मुझे लग रहा था कि ये सब मेरी वजह से हुआ. मुझे बलराज की पत्नी का भेजा एक वीडियो मिला, वो मुझे पूरी तरह तोड़ गया. वीडियो में बलराज के 70 साल के माता-पिता जवान अफसरों के पैरों पर बैठे गिड़गिड़ा रहे थे कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया. ये बताते हुए समय तक गला रुंध आया.
उन्होंने कहा कि वो डर गए थे और जब मां का वीडियो कॉल आया, तो वो रो रहे थे. उन्होंने वीडियो कॉल कट करके तुरंत नॉर्मल कॉल किया. लेकिन मां को पता लग था गया कि कुछ गड़बड़ है. समय ने कहा कि जब मैंने मां से वीडियो कॉल पर बात की, तो रो पड़ा. वो भी रो रही थी.
समय रैना ने ये भी कहा कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' कंट्रोवर्सी के बाद हैबिटेट स्टूडियो पर हमला किया गया. स्टूडियो में खूब तोड़फोड़ हुई. अपूर्वा को रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. लोग रणवीर अल्लाहबदिया की मां के क्लीनिक पहुंचकर हंगामा कर रहे थे.
समय रैना को इमोशनल देखकर उनके फैन्स भी इमोशनल हो गए. समय ने अपने वीडियो में अमिताभ बच्चन, सुनील पॉल और मुकेश खन्ना जैसे सेलेब्स पर भी जोक्स सुनाए.
क्यों नहीं हटाया कमेंट?
समय रैना ने कहा कि मुझसे पूछा जा रहा है कि मैंने रणवीर अल्लाहाबादिया का आपात्तिजनक कमेंट क्यों नहीं हटाया. बता दूं कि रणवीर ने वो सवाल 8 बार पूछा था. कॉमेडियन ने कहा कि उस सवाल की वजह से एक मिनट में सब बदल गया. नेता, कॉमेडियन और पब्लिक सब उनके पीछे पड़ गई थी.
विवाद के 14 महीने बाद समय रैना का कमबैक हिट माना जा रहा है. 13 घंटे में उनके वीडियो को 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
aajtak.in