'बच्चों के रखे मुस्लिम नाम' यूट्यूबर अरमान मलिक पर लगा आरोप, भड़की पहली पत्नी

यूट्यूबर-सिंगर अरमान मलिक की दो शादियों और पांच बच्चों के कारण परिवार अक्सर विवादों में रहता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके बच्चों के नामों को लेकर ट्रोलिंग हुई, जिसमें यूजर्स ने आरोप लगाया कि बच्चों के दस्तावेजों में मुस्लिम नाम हैं जबकि घर में हिंदू नाम रखे गए हैं. इस पर यूट्यूबर की पहली पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा, और व्लॉग में उन्होंने जवाब दिया.

Advertisement
बच्चों पर उठे सवाल, भड़कीं पायल मलिक (Photo: Screengrab) बच्चों पर उठे सवाल, भड़कीं पायल मलिक (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

यूट्यूबर-सिंगर अरमान मलिक अपनी 2 शादियों के लिए फेमस हैं. वो चंडीगढ़ में अपनी दोनों पत्नी पायल और कृतिका और 5 बच्चों के साथ रहते हैं. अक्सर इनके परिवार पर सवाल उठते रहते हैं, लोग सोशल मीडिया पर भला-बुरा सुनाते हैं. हाल में पायल तीसरी बार मां बनीं हैं, उन्होंने बेटे का नाम रुद्र रखा है. लेकिन इसपर वो जमकर ट्रोल्स का शिकार हो रही हैं.

Advertisement

यूजर्स का कहना है कि मलिक परिवार ने लोगों को दिखाने के लिए हिंदू नाम रखे हैं वरना डॉक्यूमेंट्स में सब बच्चों के नाम मुस्लिम हैं. इस सवाल पर पायल नाराज हो गईं. उन्होंने व्लॉग में इसका जवाब दिया. पायल ने सीधे शब्दों में कहा कि वो अपने बच्चों का क्या नाम रखती हैं, ये उन्हें किसी को बताने की जरूरत नहीं है.

छुपाई इस्लामिक पहचान?

एक यूजर ने सवाल किया कि- इन लोगों ने अपने चारों बच्चों का डॉक्यूमेंट में नाम मुस्लिम रखा है. और हिंदुओं को खुश करने के लिए घर का नाम हिंदु भगवान के नाम पर रखा है. चीकू ही बच गया क्योंकि वो इनकी दूसरी शादी से पहले पैदा हुआ था. 

इसका जवाब देते हुए पायल ने कहा कि- हमें जो नाम पसंद आए हमने अपने बच्चों के लिए वो नाम रखा है. डॉक्यूमेंट नेम क्या है या फिर घर में बुलाए जाने वाले नाम क्या है वो हमें किसी को क्लेरिफाई करने की जरूरत नहीं है. हमें जो नाम पसंद आए हमने वो नाम रखा है. जैसे कि जैद, अयान और तूबा, कृष्णा, कियारा, पृथ्वी. 

Advertisement

तो हिंदू-मुस्लिम कुछ नहीं होता. भगवान ने सबको एक नाक, दो कान, दो आंखें दी हैं. सबको एक  जैसा बनाया है. जब ऊपर वाला सबको एक जैसा बनाता है तो हम बांटने वाले कौन होते हैं.  

ऑनलाइन मिली नफरत से टूटीं पायल

पायल ने आगे अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि- किसी को गाली देकर क्या मिलता है. रिश्ते ऐसे ही नहीं बनते हैं, बहुत मुश्किल से मिलते हैं. मुझे पता है, न मेरे पास मां न बाप-भाई-बहन कोई नहीं है. कोई भी नहीं है. कुछ भी नहीं है.

'मैं समझती हूं रिश्तेदार क्या होते हैं. बीमारी, जन्मदिन,त्योहार पर हर किसी को चाहिए होते हैं रिश्तेदार. अपनी रिश्तेदारी मत खराब करो, सोशल मीडिया पर नफरत फैलाना बंद करो. कुछ नया करो, एक-दो दिन लोग देखेंगे, फिर बंद कर देंगे. बस ये बुरा भला बोलना छोड़ देंगे. लोग हमारे कमेंट आते हैं बच्चों को बद्दुआ देते हैं. ये कितना बड़ा पाप है.'

मालूम हो कि, यूट्यूबर अरमान मलिक का असली नाम संदीप सिंह है. वो खुद बता चुके हैं कि वो हिंदू हैं और हिसार, हरियाणा की जाट कम्यूनिटी से ताल्लुक रखते हैं. अरमान मलिक उनका स्क्रीन नेम है. यूट्यूबर अपनी दोनों पत्नियों के साथ बिग बॉस ओटीटी में भी पार्टीसिपेट कर चुका है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »