दो पत्नियों संग यूट्यूबर ने मनाया करवा चौथ, छुए पैर, बीवियों ने एक साथ की पूजा, Video

यूट्यूबर अरमान मलिक का करवा चौथ सेलिब्रेशन काफी चर्चा में बना हुआ है. अरमान ने अपनी दोनों पत्नियों, पायल और कृतिका के साथ पारंपरिक अंदाज में करवा चौथ का मनाया.

Advertisement
यूट्यूबर अरमान ने दो पत्नियों संग मनाया करवा चौथ (Photo: Screengrab) यूट्यूबर अरमान ने दो पत्नियों संग मनाया करवा चौथ (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:20 AM IST

करवा चौथ का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया. सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा. हर तरफ जश्न का माहौल दिखाई दिया. इस बीच, यूट्यूबर और एक्टर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ करवा चौथ मनाते नजर आए. अरमान ने अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की खास झलक फैंस के साथ भी सोशल मीडिया पर शेयर की है. 

Advertisement

दोनों पत्नियों नें एक साथ की पूजा 

अरमान मलिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दोनों पत्नियों पायल और कृतिका संग करवा चौथ सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें तीनों पारंपरिक अंदाज में नजर आए. वीडियो में देख सकते हैं कि पायल और कृतिका ने एक साथ मिलकर करवा चौथ की पूजा की. इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से अरमान को टीका लगाया और एक ही छन्नी से पति का चेहरा देखकर अपना व्रत पूरा किया.

अरमान ने छुए पत्नियों के पैर

अरमान ने अपनी दोनों पत्नियों को पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाया. व्रत पूरा होने के बाद पायल और कृतिका ने पति अरमान के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. वहीं अरमान ने भी दोनों पत्नियों के पैर छूकर उनका सम्मान किया.

 

 

दोनों पत्नियों संग अरमान का डांस

करवा चौथ के इस खास मौके पर पायल और कृतिका दोनों ही लाल रंग के खूबसूरत सूट में ट्विनिंग करती नजर आईं. इतना ही नहीं, दोनों ने एक जैसा हेयरस्टाइल और मिलता-जुलता मेकअप भी किया, जिसने उनके लुक को और खास बनाया. एक दूसरे वीडियो में दोनों अपने पति अरमान मलिक के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस करती हुई भी दिखाई दीं. दोनों पत्नियों संग एक साथ करवा चौथ मनाने पर अरमान को कुछ लोग ट्रोल भी कर रहे हैं. उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. 

Advertisement

 

5 बच्चों के पिता हैं अरमान

बता दें कि अरमान के दोनों पत्नियों से 5 बच्चे हैं. पहली पत्नी पायल से उन्हें 4 बच्चे हैं, जबकि दूसरी पत्नी कृतिका से उनका एक बेटा है. दोनों पत्नियों संग अरमान एक ही घर में रहते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »