TV Serial Spoilers: राही को बच्चे के लिए ताना मारेगी सास, वसुधा की खुशियों को लगेगी नजर

इस हफ्ते टेलीविजन सीरियल्स में कई महत्वपूर्ण घटनाएं होंगी. वसुधा के जीवन में खुशियों के साथ-साथ परिवार में तनाव भी बढ़ेगा. अनु और आर्य के बीच रोमांस शुरू होगा, जबकि अभिरा और अरमान की शादी नहीं होगी.

Advertisement
जानें फेवरेट सीरियल में क्या होगा (Photo: Screengrab) जानें फेवरेट सीरियल में क्या होगा (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:21 AM IST

टेलीविजन की दुनिया में आए दिन नई कहानियां देखने को मिलती हैं. पर दर्शकों को सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट अपने फेवरेट शो के बारे में जानने की रहती है. चलिए फिर देर कैसी. जानते हैं कि इस हफ्ते आपके फेवरेट सीरियल में क्या होने वाला है. 

वसुधा की खुशियों लगेगी नजर!
टेलीविजन सीरियल ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है. वसुधा लगातार मुश्किलों का सामना करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है. लेकिन अब कहानी पलटने वाली है. वसुधा अपनी कामयाबी की पहली सीढ़ी चढ़ रही है. दूसरी ओर घर अपनों का गुस्सा इस खुशी को ग्रहण लगाने के लिए तैयार है. संतोष का गुस्सा इस बार सातवें आसमान पर पहुंच गया है और वो कुछ ऐसा कह देगी, जिससे पूरे चौहान परिवार की नींव हिल जाएगी. 

Advertisement

अनु-आर्य होंगे रोमांटिक
'तुम से तुम तक' में मुश्किलों से अनु और आर्य की शादी हो चुकी है. अनु और आर्य के चाहने वाले उनकी शादी से बेहद खुश हैं. अनु, आर्य के बीच रोमांस भी शुरू हो गया. सुसरालवालों को खुश करने के लिए अनु तरह-तरह पकवान बनाएगी. घर में नई बहू के वेलकम के लिए ग्रैंड पार्टी भी होगी. 

नहीं होगी अभिरा-अरमान की शादी!
टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ट्विस्ट आ रहे हैं. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान शादी से पहले ही गायब हो जाएगा. वहीं अभिरा का भी इससे दिल टूट जाएगा. अभिरा दुल्हन बनकर भी शादी अरमान के साथ शादी नहीं रचा पाएगी. 

तुलसी की बढ़ेगी मुसीबत
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में रेयांश के आने के बाद शांति निकेतन की शांति भंग हो गई है. रेयांश अपनी दादी तुलसी से अपने पिता अंश की मौत का बदला लेना चाहते है. आने वाले दिनों में रेयांश तुलसी के लिए नई मुसीबत बनता दिखाई देगा. 

Advertisement

राही को मिलेंगे ताने
अनुपमा में इस वीक कोठारी परिवार में बहुत सारा तमाशा देखने को मिलेगा. इधर शाह परिवार में भी उथल-पुथल मची हुई है. राही की सास उसे मां ना बन पाने के लिए ताना मारेगी. ख्याति को राही का दुख बर्दाशत नहीं होगा. इसलिए वो उसका साइड लेगी. प्रेम भी अपनी मां से कहता है कि चाहें कुछ हो जाए वो कभी अपनी पत्नी का साथ नहीं छोड़ेगा. 

आप कौन सा शो देखे बिना नहीं रह पाते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »