बंद होने से पहले बोल्ड हुआ ये शो, लीड जोड़ी का किसिंग सीन वायरल

 पृथ्वी वल्लभ की लीड जोड़ी के बीच फिल्माया गया लिपलॉक सीन वायरल हो रहा है.

Advertisement
सोनारिका भदौरिया और आशीष शर्मा सोनारिका भदौरिया और आशीष शर्मा

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2018,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

टीवी सीरियल 'पृथ्वी वल्लभ' ऑफ एयर होने से पहले चर्चा में बना हुआ है. इसकी वजह शो की लीड जोड़ी के बीच फिल्माया गया एक स्टीमी लिपलॉक सीन है.

शो के जारी हुए नए प्रोमो में पृथ्वी और मृणाल के बीच एक किसिंग सीन देखने को मिल रहा है. प्रोमो में राजा तैलाप, मृणाल को पृथ्वी को मारने का आदेश देता है. जैसे ही वो उन्हें मारने जाती है पृथ्वी उन्हें अपनी तरफ खींचकर किस करता है. जिसके बाद मृणाल अंत में पृथ्वी के पेट पर तलवार से वार करती है.

Advertisement

सूत्रों के हवाले से खबर है कि दोनों ही एक्टर्स को शुरूआत से ही इस सीन के बारे में पता था. उन्हें मेकर्स ने किसिंग सीक्वेंस के बारे में बता दिया था. वैसे कहानी अभी खत्म नहीं हुई है. शो में और कई नए ट्विस्ट एंड टर्न्स आने वाले हैं.

बहरहाल, सोनारिका भदौरिया और आशीष शर्मा का ये किसिंग सीन इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. प्रोमो में दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखते ही बनती है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये शो 60 एपिसोड तक ऑनएयर होना था. लेकिन अब सीरियल की स्टोरी में काटछांट की जा रही है. चैनल जल्द से जल्द शो को ऑफएयर करने के मूड में है. राइटर्स को कहानी खत्म करने के लिए कह दिया गया है. इस सीजन में 60 की बजाय बस 40 एपिसोड ही दिखाए जाएंगे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement